Skip to main content

Naradsamvad

PAC jawan raped a minor, sold her twice | PAC जवान ने नाबालिग से किया रेप, दो बार बेचा: कंडक्टर-दिव्यांग ने भी बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने जबरन लिखाया राजीनामा – Mainpuri News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

आशीष कुमार| मैनपुरी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएसी कर्मी की घिनौनी करतूत: किशोरी की आबरू कुचली, फिर कंडक्टर को बेचा, दिल दहला देने वाली हैवानियत**

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इटावा में तैनात पीएसी कर्मी पर अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म कर उसे बेचने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने किशोरी को पहले बस कंडक्टर के हवाले किया, फिर उसे गुरुग्राम ले जाकर एक दिव्यांग को बेच दिया गया। जब पीड़िता न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची, तो उसकी आपबीती सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।

ALSO READ  प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी: बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस से मांगी माफी

विधायक के साथ एसपी के सामने पेश हुई पीड़िता थाना दन्नाहार क्षेत्र की रहने वाली किशोरी सोमवार को किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया के साथ एसपी गणेश प्रसाद साहा के सामने पेश हुई और न्याय की गुहार लगाई।

पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी पीएसी कर्मी उनकी बेटी को ब्लैकमेल करता था। नवंबर 2024 में वह किशोरी को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद परिजनों ने दन्नाहार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ समय बाद पुलिस ने उसे गुरुग्राम से बरामद किया, लेकिन इसके बाद भी उसे इंसाफ नहीं मिला।

एसपी सिटी राहुल मिठास बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई।

एसपी सिटी राहुल मिठास बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई।

ALSO READ  लद्दाख बना भारत का पहला 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक केंद्र शासित प्रदेश, रासायनिक खाद पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, फिर बेच दिया परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया। वह उसे इटावा ले गया और वहां भी दरिंदगी की। बाद में उसे एक बस कंडक्टर को सौंप दिया, जिसने उसे 10 दिन तक अपने पास रखा और फिर गुरुग्राम में एक दिव्यांग के हाथों बेच दिया।

पीड़िता का कहना है कि दिव्यांग ने उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा और लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस भयावह यातना से गुजरने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

किशनी से सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया ने दोबारा मामले की जांच की मांग की।

किशनी से सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया ने दोबारा मामले की जांच की मांग की।

ALSO READ  उत्तराखंड के युवक ने बनाया अपना इलेक्ट्रिक विमान, 13 साल की मेहनत के बाद पहली बार भरी उड़ान

न्याय की गुहार, एसपी ने दिए जांच के आदेश पीड़िता और परिजनों ने मामले की विवेचना किसी अन्य सक्षम अधिकारी से कराने की मांग की है। इस मामले पर एसपी सिटी राहुल मिठास ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है और आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!