Skip to main content

Naradsamvad

Hindu Ekta Group leader receives threat again | हिंदू एकता समूह के नेता को फिर मिली धमकी: इंस्टाग्राम पर भेजा जान से मारने की धमकी का संदेश, पुलिस जांच में जुटी – Etah News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

नंदकुमार| एटा1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
एटा में हिंदू एकता समूह के नेता को जान से मारने की धमकी मिली। - Dainik Bhaskar

एटा में हिंदू एकता समूह के नेता को जान से मारने की धमकी मिली।

एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र में हिंदू एकता समूह के संस्थापक शुभम हिंदू को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। शुभम हिंदू ने थाना अवागढ़ में शहबाज नामक व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

ALSO READ  जौनपुर में सरकारी पैसों के गबन के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, गौशाला और मनरेगा फंड में गड़बड़ी

आरोप है कि शहबाज ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरा संदेश भेजा, जिसमें कहा गया “बेटा औकात में रह वरना फाड़ के रख दूंगा”। यह इस तरह की तीसरी धमकी है, जो शुभम हिंदू को मिली है। इससे पहले भी थाना अवागढ़ में उनके द्वारा दो मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं।

ALSO READ  चुनाव आयोग ने SIR सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से किया इनकार, RTI आवेदन पर दिया जवाब

शुभम हिंदू का कहना है कि कट्टरपंथी लोग लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि एटा पुलिस ने न तो पिछले मामलों का खुलासा किया है, न ही उन्हें सुरक्षा या लाइसेंस प्रदान किया है। हिंदू एकता समूह की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

ALSO READ  प्रोफेसर अशोक सेन बने भौतिकी में ऑस्कर क्लेन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय

थाना प्रभारी अवागढ़ कपिल कुमार नैन ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हो गई है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रशांत गुप्ता, अतुल लुहार, मुकेश फौजी, राहुल मिश्रा, गौरव वार्ष्णेय, प्रशांत यादव, हर्ष सहित अन्य गौ सेवक मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!