Skip to main content

Naradsamvad

New AYUSH hospitals will be expanded in Auraiya | औरैया में नए आयुष अस्पतालों का होगा विस्तार: डीएम ने जमीन चिह्नित करने और डॉक्टरों को जूम मीटिंग में शामिल होने की दी हिदायत – Auraiya News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

हिमांशु गुप्ता | औरैया10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
औरैया में नए आयुष अस्पतालों का विस्तार को लेकर डीएम ने बैठक की। - Dainik Bhaskar

औरैया में नए आयुष अस्पतालों का विस्तार को लेकर डीएम ने बैठक की।

औरैया के जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला आयुष समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में नए आयुष चिकित्सालयों की स्थापना के लिए क्षेत्रवार भूमि चिह्नित करने का आदेश दिया, जिससे भूमि आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

ALSO READ  रुद्रपुर में पत्रकार रूपेश कुमार की गिरफ्तारी पर हंगामा, पत्रकारों और वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन

डीएम ने सभी चिकित्साधिकारियों को समय पर अस्पताल खोलने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी आयुष डॉक्टरों को प्रतिदिन सुबह होने वाली जूम मीटिंग में अनिवार्य रूप से भाग लेने को कहा। इसके लिए उन्होंने डॉक्टरों के नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

ALSO READ  शाहजहांपुर पुलिस ने बरामद किए 201 चोरी हुए मोबाइल, 40 लाख रुपये की कीमत के फोन मालिकों को लौटाए

फरवरी माह में न्याय पंचायत स्तर पर होने वाले स्वास्थ्य शिविरों में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी – तीनों विधाओं के डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने इन शिविरों के बारे में जनता में व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया।

ALSO READ  चेन्नई में YS अनिल रेड्डी की बेटी की शादी में पहुंचे सीएम विजय और अभिनेत्री त्रिशा

बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. सुधांशु दीक्षित, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष गौरव पाण्डेय, जिला औषधि निरीक्षक ज्योत्सना आनंद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!