Skip to main content

Naradsamvad

A young man was killed by hitting him with a stick | बांका मारकर युवक की हत्या: आरोपी ने सिर पर लगातार किया हमला, भजीती के तिलक से लौट रहा था पीड़ित – Sitapur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

अभिषेक सिंह | सीतापुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। - Dainik Bhaskar

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास 45 वर्षीय कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब कन्हैयालाल अपनी भतीजी के तिलक समारोह से वापस लौट रहे थे। गांव के ही एक व्यक्ति शैलेन्द्र ने पहले उनकी बाइक के सामने डंडा डालकर उन्हें गिरा दिया। फिर बांके से उनके सिर पर वार कर दिया। इस हमले में मौके पर ही कन्हैयालाल की मृत्यु हो गई।

ALSO READ  अंकिता भंडारी केस में एक्ट्रेस उर्मिला सनावर गिरफ्तार, नारको टेस्ट से पहले हुई जेल

पुलिस की टीम कर रही मामले की जांच।

पुलिस की टीम कर रही मामले की जांच।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

ALSO READ  शाहजहांपुर में दुर्गा मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट अधूरा, खराब निर्माण और अतिक्रमण बना बाधा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को इस हत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों में इस घटना से दहशत का माहौल है।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में विश्व हिंदू परिषद ने धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!