Naradsamvad

[post-views]

Covid wards will be activated in Balrampur’s CHC | बलरामपुर के सीएचसी में कोविड वार्ड होंगे सक्रिय: डीएम ने मरीजों की सुविधाओं को बढ़ाने के दिए निर्देश – Balrampur News

[ad_1]

पवन तिवारी | बलरामपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बलरामपुर डीएम ने मरीजों की सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए। - Dainik Bhaskar

बलरामपुर डीएम ने मरीजों की सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए।

बलरामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उतरौला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

डीएम ने सर्वप्रथम अटेंडेंस रजिस्टर की जांच की। जिसमें सभी चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित पाए गए। उन्होंने मरीजों से सीधा संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में पैथोलॉजी, प्रसव कक्ष, ईटीसी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर और एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण किया।

विशेष रूप से, 20 बेड के कोविड वार्ड को पुनः सक्रिय करने का निर्देश दिया गया। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, खाली स्थान पर नया वेटिंग रूम बनाने का आदेश दिया। जिसके लिए क्रिटिकल गैप से बजट की व्यवस्था की जाएगी। अस्पताल परिसर में दो निष्प्रयोज्य एम्बुलेंस को नीलाम करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, परिसर में साफ-सफाई और पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर से दवाएं न लिखी जाए। अस्पताल में ही सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाए। इस निरीक्षण के दौरान एमओआईसी उतरौला भी मौजूद रहे। यह कार्यवाही स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

821257
Total Visitors
error: Content is protected !!