Skip to main content

Naradsamvad

रामनगर पावर हाउस पर कार्य बहिष्कार कर विद्युत संविदा कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया शुरू

*बाराबंकी डीएम शशांक त्रिपाठी ने सड़क पटरियों से अवैध अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश - Naradsamvad* *नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी बाराबंकी* ???????????????????????????????????????????? *https://naradsamvad.in/archives/23947*

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read
Highlights

    राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला(एडिटर)

    Ad image

    संविदा कर्मचारियों को निकाले जाने के विरोध में किया जा रहा धरना प्रदर्शन
    नारद संवाद एजेंसी।
    रामनगर । उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के संविदा कर्मी आज अधिशासी अभियंता विद्युत कार्यालय रामनगर पर कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया
    रामनगर पावर हाउस पर करीब 208 संविदा कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं उनकी मांग यह है कि विद्युत कर्मचारियों को क्यों निकाला जा रहा है।देश की जनसंख्या निरंतर बढ़ रही है विद्युत कनेक्शन भी बढ़ रहे हैं आखिरकार संविदा कर्मचारियों को बाहर क्यों निकाला जा रहा है। इस संबंध में आज रामनगर पावर हाउस पर उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के संविदा कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया है।

    बिजली संविदा कर्मचारियों के निष्कासन के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन संविदा कर्मचारियों के खण्डीय अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष आत्मा शंकर मिश्रा की अगुवाई में कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय रामनगर बाराबंकी स्थित उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने आज कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
    कोसा अध्यक्ष आत्मशंकर मिश्रा ने बताया कि संविदा कर्मचारी के द्वारा कार्य बहिष्कार किया जा रहा है बिना किसी वजह के विद्युत कर्मचारियों को निकाला जा रहा है आज रामनगर विद्युत पावर हाउस पर धरना प्रदर्शन चल रहा है कल बाराबंकी गन्ना संस्थान के मैदान में सभी पावर हाउस के कर्मचारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कार्य बहिष्कार करते हुए किया जाएगा। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने वालों में राकेश कुमार श्रीवास्तव ,पवन यादव ,कल्लू, आकाश यादव ,शेर बहादुर वर्मा ,पृथ्वीराज, नवाब हुसैन ,मनीष विश्वकर्मा, शारदा प्रसाद दीक्षित, चौबे लाइनमैन ,अमित कुमार ,अरविंद कुमार ,शेर बहादुर, अभिषेक यादव ,जगत राम यादव ,हिमांशु तिवारी ,तेज प्रकाश भट्ट ,अकबर अली ,हरिश्चंद्र, तुलाराम लाइनमैन सहित कई संविदा कर्मी मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी रामनगर मनोज यादव ने बताया लिस्ट आते ही बता दिया जाएगा कि रामनगर पावर हाउस से कितने संविदा कर्मचारियों को बाहर किया गया है वर्तमान आदेश 55 साल के ऊपर के कर्मचारी जो हैं उनको निष्कासित करना आवश्यक है।

    ALSO READ  Land Rover Defender 110 अब भारत में ही होगी असेंबल, कीमत घटकर 99 लाख रुपये हुई
    Share This Article
    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Home
    Account
    Cart
    Search
    error: Content is protected !!