Skip to main content

Naradsamvad

Gang that broke the locks of shops in Collectorganj exposed | कलक्टरगंज में दुकानों का ताला तोड़ने वाले गैंग का खुलासा: दूसरे जिले से आए शातिर चोरों ने दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस ने गैंग को पकड़ा – Kanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

चोरी के बाद व्यापारियों ने किया था हंगामा।

कानपुर कलक्टरगंज थानाक्षेत्र में के नयागंज में मार्केट के छह दुकानों के ताले तोड़ने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया। डीसीपी ईस्ट ने बताया कि गैंग के सदस्यों को अरेस्ट कर लिया है। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चोरों के गैंग का खुलासा किया जाएगा।

ALSO READ  तमिलनाडु में हनीट्रैप के जरिए जासूसी का आरोप, भारतीय सेना का रिटायर्ड कैप्टन गिरफ्तार

.

चोरों के गैंग ने नयागंज में आधा दर्जन दुकानों का काटा था ताला

नयागंज इलाके में शंभू कृपा अपार्टमेंट के बेसमेंट की मार्केट में 36 दुकानें हैं। शातिर चोरों ने एक सप्ताह पहले मेस्टन रोड निवासी रामजी ओमर मसाला कारोबारी, अंशुल गुप्ता समेत छह कारोबारियों की दुकान के ताले तोड़े थे। इतना ही नहीं मार्केट में लगे 7 सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे। सिक्योरिटी गार्ड के जगने पर चोर मौके से भाग निकले थे। मामले की जांच कर रही कलक्टरगंज पुलिस चोरों के गैंग तक पहुंच गई और कुछ चोरों को रविवार रात अरेस्ट भी कर लिया है। अब सोमवार को पुलिस चोरों के गैंग का खुलासा करेगी।

ALSO READ  सीतापुर में तेज रफ्तार वाहन ने तीन लोगों को कुचला, दो बुजुर्गों की मौत और PRD जवान घायल

डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि चोरों के गैंग को पकड़ लिया गया है। शातिर चोरों से पूछताछ करके गैंग का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही माल बरामदगी और चोरों का अपराधिक इतिहास चेक किया जा रहा है। सोमवार को चाेरों के गैंग का खुलासा करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात अर्नब का खतरा, 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!