[ad_1]
बदायूं में एक युवक अपने रिश्तेदार के बंद पड़े मकान में लड़की को ले आया। इलाकाई लोगों ने दोनों को वहां आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो बाहर से गेट में ताला लगा दिया। जबकि बाद में पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है।
.
पूरा मामला सदर कोतवाली इलाके के जोगीपुरा पंजाबी कालोनी का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति अब अपने परिवार के साथ बरेली शिफ्ट हो गए हैं। उनका मकान खाली पड़ा है। इस मकान में उनका भतीजा अपने साथ एक लड़की को लेकर शनिवार दोपहर आ गया।

इसी घर में मिले थे युवक और युवती।
इलाके के लोगों को मामला संदिग्ध लगा तो भीतर झांका गया, यहां दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। इस पर इलाके के लोग लामबंद हो गए और दरवाजे में बाहर से ताला डाल दिया गया। जबकि इसके बाद पुलिस को भी सूचना देकर बुला लिया। पुलिस ने ताला खोला और भीतर गई तो वहां आरोपी युवक समेत लड़की मिली।
युवक का नाम कुशाग्र बताया जाता है। दोनों को लेकर पुलिस कोतवाली चली गई। लोगों ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है। 31 दिसंबर को भी वह किसी लड़की को लेकर आया था। इससे आसपास के बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इसीलिए उसका विरोध किया गया।
[ad_2]
Source link









