Skip to main content

Naradsamvad

Congress insulted Baba Saheb | कांग्रेस ने बाबा साहब का किया अपमान: हाथरस में भाजपाई बोले- न भारत रत्न दिया न संसद में उनका चित्र लगाया – Hathras News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

हाथरस में भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित गौरव संविधान अभियान की गोष्ठी में प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने कहा कि भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर यह उत्सव स्वरूपी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र संविधान के माध्यम से चलता है

.

गोष्ठी में बताया गया कि कांग्रेस ने दशकों तक बाबा साहेब को न तो भारत रत्न दिया और न ही पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में उनका चित्र लगाया। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने बताया कि भाजपा के समर्थन से 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

ALSO READ  BJP सांसद अरुण सागर ने खुद को भतीजा बताने वाले गौरव सागर से नता तोड़ी, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

सिकंद्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग को वोट की ताकत देकर भारत के संविधान को विश्व का सर्वोत्तम संविधान बनाया। जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने बताया कि भाजपा सरकार ने बाबा साहेब के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ में बदला है।

गोष्ठी में शामिल भाजपाई।

गोष्ठी में शामिल भाजपाई।

ALSO READ  मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के किनारे मिले 343 वोटर आईडी कार्ड, राजनीतिक हंगामा शुरू

जरूरतमंदों को कंबल किए वितरित…

कार्यक्रम में जिला मंत्री हरीश सेंगर संयोजक रहे और संचालन जिला महामंत्री हरिशंकर राना ने किया। समापन पर मुख्य अतिथि पूनम बजाज और जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम काफी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

ALSO READ  पीएम मोदी ने ओडिशा में आरबीआई के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!