Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फाल्गुनी मेले में निरीक्षण कर दिए खान पान व मिठाई के दुकानदारों को कड़े निर्देश फाल्गुनी मेला के प्रथम सोमवार को लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने पहुँचें हजारों श्रद्धालुओं ने लगाए बम भोले के जयकारे-उमड़ी आस्था की भीड़ रामनगर के बडनपुर डीपो के पास अवैध रूप से चल रही मिट्टी बालू खनन तहसील प्रशासन बेखबर एमएलसी अंगद सिंह ने 60 ट्राई साइकिल, 10 व्हील चेयर और 5 जोड़ी बैसाखी दिव्यांगों को किये वितरण जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा का किया औचक निरीक्षण-खामियों को देखकर लगाई फटकार,खराब पड़ी डेंटल मशीन को सही कराने के दिये निर्देश.. डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई डी0सी0डी0सी0 कमेटी की बैठक
[post-views]

बाराबंकी के नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण करते ही लोधेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

 

 

बाराबंकी में जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी कार्यभार ग्रहण करते हुए

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद न्यूज़

बाराबंकी। नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शनिवार की प्रातः कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचने पर नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी का जिले के अधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया। इसके उपरांत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने ट्रेजरी पहुँचकर अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि राज्य सरकार और मा0 मुख्यमंत्री जी की जो भी प्राथमिकताएं है, उन सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। बाराबंकी में स्वास्थ्य के क्षेत्र में और किसानों के लिये अच्छे से अच्छा कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही उनका इम्प्लीमेंटेशन अच्छे से किया जाएगा जिससे जिन लोगों के लिये यह योजनाएं चलाई जा रही है उनका लाभ उनतक बिना किसी दिक्कत के पहुँच सके। बाराबंकी का एग्रीकल्चर बहुत अच्छा है। हार्टिकल्चर में भी बड़ा अच्छा काम हो रहा है। इन सभी क्षेत्रों में और बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जायेगा।
इस अवसर पर एडीएम इन्द्रसेन, जॉइंट मजिस्ट्रेट आर जगत साईं, वरिष्ठ लेखाधिकारी अमित कुमार, डिप्टी कलेक्टर केडी शर्मा, एसडीएम अनुराग सिंह सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नवागत डीएम ने लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर लोक कल्याण की करी कामना:

नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बाराबंकी की तहसील रामनगर के सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में आदि देव महादेव की चौखट पर प्रशासन के अधिकारियों के साथ जाकर माथा टेका और लोधेश्वर महादेव काआशीर्वाद प्राप्त किया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जिले का कार्यभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहाँ पर पंडित अनिल तिवारी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच डीएम ने जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना किया और विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर एसडीएम रामनगर के पवन कुमार व तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह ने नवागत जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल इकाई लोधेश्वर महादेव अध्यक्ष अमित तिवारी कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला उपाध्यक्ष दीपक पांडे ग्राम प्रधान राजन तिवारी के द्वारा लोधेश्वर महादेव का प्रतीक चिन्ह भेंट कर जिला अधिकारी का स्वागत सम्मान किया गया।
इस दौरान उप जिला अधिकारी रामनगर पवन कुमार तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ श्रीवास्तव, थाना प्रभारी निरीक्षक अजय त्रिपाठी चौकी इंचार्ज संतोष कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1251640
Total Visitors
error: Content is protected !!