Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, ARTO अंकिता शुक्ला को मिली गाजियाबाद की जिम्मेदारी..!

हमीरपुर से आए अमिताभ राय संभालेंगे बाराबंकी परिवहन विभाग की कमान !

रिपोर्ट राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में बड़े स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत बाराबंकी में तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) अंकिता शुक्ला का तबादला गाजियाबाद कर दिया गया है। वहीं, हमीरपुर में तैनात रहे अमिताभ राय को बाराबंकी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन द्वारा जारी तबादला सूची में कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जिसके तहत बाराबंकी परिवहन विभाग में भी नेतृत्व परिवर्तन हुआ है।

अंकिता शुक्ला के कार्यकाल के दौरान परिवहन नियमों के पालन, प्रवर्तन कार्रवाई और विभागीय व्यवस्थाओं को लेकर कई पहलें की गईं। अब नए अधिकारी अमिताभ राय के सामने जिले में परिवहन सेवाओं को और बेहतर बनाने, ओवरलोडिंग, अवैध संचालन तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े अभियानों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की चुनौती होगी। विभागीय तबादले के बाद परिवहन विभाग में नई कार्यशैली और प्राथमिकताओं को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

Narad Samvad News Up/Uk 

Barabanki Police पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा द न्यूज़ जंक्शन Barabanki Live Rahul Tripathi Surendra Maurya Photojournalist समाचार बाराबंकी Nitesh Mishra

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1035944
Total Visitors
error: Content is protected !!