Naradsamvad

[post-views]

विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया मनरेगा पार्क का शुभारंभ, नूरापुर को मिली नई सौगात !

₹15.40 लाख की लागत से बने स्व. जगपाल सिंह मनरेगा पार्क का लोकार्पण, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा !

राघवेन्द्र मिश्रा (एडिटर) :- नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

हैदरगढ़, बाराबंकी

विधानसभा क्षेत्र 272 हैदरगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत नूरापुर में लगभग 15 लाख 40 हजार रुपये की लागत से निर्मित स्व. जगपाल सिंह मनरेगा पार्क का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में हैदरगढ़ #विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख #आरती रावत ने फीता काटकर पार्क का लोकार्पण किया और इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। नव निर्मित मनरेगा पार्क गांव के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा लोगों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा। पार्क के निर्माण से ग्रामीणों को बैठने, भ्रमण करने और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष तीरथ राम वर्मा, ग्राम प्रधान रिंकी सिंह, कमल पटेल, विनोद सिंह, अमर सिंह, रमेश सिंह, त्रिलोकी सिंह, दिलीप परमार, रवि भारती, शिव सिंह, राज नारायण कपूर, सुनील रावत, प्रधान बीडीसी चंद्रपाल वर्मा, वीरेंद्र सिंह, राजकरण सिंह, संतोष वर्मा, चंदन वर्मा, पत्रकार नीरज शुक्ला, धीरेंद्र पटेल, शेर बहादुर, राम इकबाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों के स्नेह एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा गांव के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का भरोसा दिलाया।

 

Narad Samvad News Up/Uk 

द न्यूज़ जंक्शन 

Barabanki Police 

Dinesh Rawat Haidergarh 

आरती रावत ब्लॉक प्रमुख 

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा 

Rahul Tripathi 

Barabanki Live 

समाचार बाराबंकी 

समाचार सुबेहा 

उत्तर प्रदेश वाले काका 

Bjp Barabanki 

बाराबंकी

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1035854
Total Visitors
error: Content is protected !!