Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव जी को श्रद्धांजलि, लंगर और छबील में उमड़ा जनसैलाब…!

सेवा, समर्पण और मानवता का अद्भुतसंदेश, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद !

रिपोर्ट : राहुल त्रिपाठी:- नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

बाराबंकी। शहीदों के सरताज एवं सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी पर्व के अवसर पर पल्हरी स्थित सेवक लॉन में श्रद्धा, सेवा और मानवता का अनुपम संगम देखने को मिला। सरदार करमजीत सिंह, सरदार मनदीप सिंह एवं सरदार दलप्रीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित लंगर एवं छबील सेवा में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और गुरु #साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में उपस्थित सिक्ख काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रधान सरदार जसबीर सिंह बग्गा ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी ने त्याग, नम्रता, शांति और मानव सेवा का ऐसा संदेश दिया जो आज भी समाज को एकता और भाईचारे की राह दिखाता है। उन्होंने बताया कि गुरु जी को जेठ माह की भीषण गर्मी में लाहौर में गर्म तवे पर बैठाकर शहीद किया गया था। उनकी पावन स्मृति में प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं द्वारा छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा एवं मीठा शर्बत वितरित किया जाता है, जिससे सेवा और परोपकार की भावना जीवित रहे।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान स्वर्ण सिंह, सरदार जितेंद्र सिंह मिंदे, सरदार अमरजीत सिंह राजे, सरदार मोहन सिंह, डॉ. जसविंदर सिंह, सरदार भूपिंदर पाल सिंह शैंकी, सरदार कंवर सिंह पीयूष, अमरदीप सिंह, गुरमीत सिंह रिंकू, हरविंदर सिंह सोनू, शैलेंद्र चोपड़ा शालू, नरेंद्र सिंह निंदी, रविंदर सिंह राजे, प्रत्यूष कांत शुक्ला, नवीन सेठ, आसिफ अंसारी, नरेंद्र सिंह कालरा, बलमीत सिंह लक्की सहित बड़ी संख्या में सेवादार एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे! 

Rahul Tripathi 

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा 

समाचार बाराबंकी 

समाचार सुबेहा 

द न्यूज़ जंक्शन 

Narad Samvad News Up/Uk 

Barabanki Live

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1434404
Total Visitors
error: Content is protected !!