Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

लखनऊ में #बीजेपी युवा नेता की पीट-पीटकर #हत्या…!

क्लब के बाहर #सिगरेट पीने को लेकर हुआ विवाद, इलाज के दौरान गई जान !

लखनऊ:-

उत्तर प्रदेश की राजधानी #लखनऊ से देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। #विभूतिखंड थाना क्षेत्र में क्लब के बाहर सिगरेट पीने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। #अयोध्या निवासी भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े युवा नेता #शिवम की कुछ युवकों ने कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान शिवम की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शिवम अपने दोस्तों के साथ #पार्टी करने अयोध्या से लखनऊ आए थे। इसी दौरान क्लब के बाहर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शिवम के साथ जमकर #मारपीट की गई, जबकि उनके दोस्त मौके से भाग निकले। गंभीर हालत में शिवम को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Narad Samvad News Up/Uk 

द न्यूज़ जंक्शन 

Barabanki Live 

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1434404
Total Visitors
error: Content is protected !!