Naradsamvad

[post-views]

किन्हौली में शिवपुराण कथा की गूंज, श्रद्धालुओं पर बरस रही शिव कृपा

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी


शिव मंदिर जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में आयोजित कथा में पहुंचीं अलका मिश्रा, कथा व्यास का किया सम्मान

रामनगर, बाराबंकी।विधानसभा क्षेत्र रामनगर के ग्राम किन्हौली में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में आयोजित शिवपुराण कथा में इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर शिवमहिमा का श्रवण कर रहे हैं।भागवताचार्य पंडित संजय शास्त्री (व्यास) के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही शिवपुराण कथा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान कर रही है। कथा के माध्यम से भगवान शिव के आदर्श जीवन, भक्ति, त्याग तथा सनातन धर्म की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला जा रहा है। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है।शुक्रवार को कथा स्थल पर पहुंचीं अलका मिश्रा ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कथा व्यास पंडित संजय शास्त्री को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।इस अवसर पर देवी प्रसाद मिश्रा, शेष मिश्रा, उदल मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, बृजेश तिवारी, मुन्ना मिश्रा, विशाल मिश्रा तथा मलौली शक्ति केंद्र संयोजक हरिकिशन विश्वकर्मा (पप्पू) सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या आयोजन की सफलता का प्रमाण बन रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1034313
Total Visitors
error: Content is protected !!