Naradsamvad

[post-views]

दुबग्गा में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत

रिपोर्ट: राघवेन्द्र मिश्रा

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में बाजनगर अंडरपास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में एक 10 साल का बच्चा भी घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए।

हादसे से गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे इलाके में जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 Narad Samvad News Up/Uk | Barabanki Live | समाचार बाराबंकी

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1228727
Total Visitors
error: Content is protected !!