Skip to main content

Naradsamvad

Farmers took out a tractor march in Baghpat | किसानों ने बागपत में निकाला ट्रैक्टर मार्च: MSP गारंटी कानून समेत 12 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, मांगें न मानने पर सत्याग्रह की चेतावनी – Baghpat News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

बागपत में किसान अधिकार आंदोलन के बैनर तले किसानों ने तिरंगा लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला और पंजाब बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया। मार्च बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग के धनौरा गेट से शुरू होकर निरपुड़ा मार्ग तक निकाला गया।

.

किसानों ने प्रधानमंत्री और डीएम बागपत के नाम 12 सूत्रीय मांग पत्र भड़ल चौकी प्रभारी विपिन कुमार को सौंपा। प्रमुख मांगों में एमएसपी गारंटी कानून, छोटे किसानों के लिए न्यूनतम आय गारंटी, सभी किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ, यूपी में गन्ने का भाव हरियाणा के बराबर करने और घरेलू बिजली निःशुल्क करने की मांग शामिल हैं।

किसानों ने तिरंगा लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला।

किसानों ने तिरंगा लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला।

ALSO READ  वाराणसी में विंग्स ओवर गंगा एयर शो का समापन, पीएम मोदी ने किया नए गारमेंट यूनिट का उद्घाटन

इसके अलावा किसानों ने भड़ल से बड़ौत का किराया उचित मानक पर तय करने, कच्ची पटरियों की मरम्मत, निजी नलकूप कनेक्शन के लिए सरल नियम बनाने और किसान सम्मान निधि की वार्षिक राशि को सांसद के एक माह के भत्ते के बराबर करने की मांग की। चौधरी चरण सिंह नहर परियोजना में सफाई के नाम पर खर्च किए गए करोड़ों रुपयों की जांच और नहरों में नियमित पानी की आपूर्ति भी मांगों में शामिल है।

ALSO READ  बाराबंकी डीएम की अपील: जनगणना 2027 के लिए खुद भरें अपनी जानकारी, जानें पूरा प्रोसेस

किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 28 फरवरी तक मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है, तो वे सत्याग्रह आंदोलन शुरू करेंगे। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र ठेकेदार, राजीव मान, उपेंद्र, विनय राणा, सुरेश राणा, राहुल कुमार, मनोज, वीरेंद्र कुमार समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।

ALSO READ  गणेशपुर रामलीला कमेटी ने तय की तैयारियां, राम बरात और रावण वध के लिए बांटी जिम्मेदारियां

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!