Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

स्वामित्व योजना से भाई-भाई के पारिवारिक विवाद होंगे खत्म : आनंदीबेन पटेल

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

 

Ad image

जिले में वितरित किए जाएंगे दो लाख 57 हजार स्वामित्व पत्र

 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज़ बाराबंकी

बाराबंकी। स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित कर इतिहास रच दिया। यह कार्यक्रम 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित हुआ। जिसके क्रम में जिले में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री द्वारा स्वामित्व कार्ड के वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम सहित सभी तहसील सभागर में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन ने बताया कि जनपद के समस्त विकासखंडों की सभी पंचायतो में स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शहर स्थित जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल ने कहा स्वामित्व योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उन लोगों को सशक्त बनाना है, जिनके पास अपने घरों का कोई कानूनी दस्तावेज नहीं है। यह योजना न केवल गरीब परिवारों को दबंगों के कब्जे और भूमि विवादों से सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि उन्हें बैंक ऋण और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी सक्षम बनाती है। इस योजना से भाई-भाई के बीच पारिवारिक विवाद खत्म हो जाएंगे। खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड वितरित कर आज सरकार ने लाखों विवादों को एक झटके में खत्म कर दिया है। इस कार्य की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया शनिवार को जिले के सभी 15 ब्लॉकों में एक साथ घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन में एक नई आशा की किरण लेकर आई है। जिले में दो लाख 57 हजार से अधिक घरौनी वितरण की जानी है। जिसके क्रम में जीआईसी ऑडिटोरियम में 500 लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान स्वामित्व योजना, मेरी पंचायत ऐप घरौनी एवं स्वामित्व कार्ड सहित एम फॉर्म ऐप पर समस्त कार्यक्रम की सूचना अपलोड के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन से पूर्व महामहिम राज्यपाल ने सभी को नशे से दूर रहने और अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्षा  राजरानी रावत, एमएलसी  अंगद सिंह, विधायक कुर्सी मा0 साकेन्द्र प्रताप वर्मा, विधायक हैदरगढ़  दिनेश रावत, जिलाधिकारी  शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, जॉइन मजिस्ट्रेट  आर जगत साईं, एडीएम इन्द्रसेन, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक मनीष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया।

ALSO READ  लखनऊ में अवैध चैंबरों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, वकीलों ने सड़क पर लेटकर किया जोरदार प्रदर्शन
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!