Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

DM-SP reached Satyavrat police station | सत्यव्रत पुलिस चौकी पहुंचे डीएम-एसपी: स्ट्रीट लाइटों के अलावा लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, 26 जनवरी को हो सकता है उद्घाटन – Sambhal News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

संभल की सत्यव्रत पुलिस चौकी के निर्माण को पूरा करने के लिए पांच राजमिस्त्री और 15 लगे है, वहीं बिजली पोल पर आठ स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से आरआरएफ, पीएसी एवं पुलिस को तैनात किया गया है। डीएम-एसपी ने मस्जिद का निरिक्षण किया, सत्य

.

संभल कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद का चंदौसी कोर्ट के आदेश पर 19 नवंबर और 24 नवंबर को एडवोकेट कमिश्नर सर्वे हुआ था, 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद मस्जिद के सामने 300 वर्ग मीटर एरिया में पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया गया, क्योंकि काफी लंबे समय से इस क्षेत्र में मिश्रित आबादी होने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी निर्माण की मांग की जा रही थी।

माना जा रहा है कि 26 जनवरी को सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन हो सकता है। वहीं पुलिस चौकी के लिए 300 वर्ग मीटर पैमाइश होने के बाद 5 दिन में 15 फीट ऊंची दीवारें खड़ी कर लिंटर डाल दिया गया था।

ALSO READ  उत्तराखंड के नेता हरक सिंह रावत पर यौन शोषण का आरोप, जेनी नाम की महिला ने लगाए गंभीर दावे

जल्दी निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया एवं एसपी कृष्ण विश्नोई ने निर्माणाधीन सत्यव्रत पुलिस चौकी का निरिक्षण किया। एसडीएम वंदना मिश्रा, सीओ अनुज चौधरी, पालिका ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी एवं कोतवाली इंस्पेक्टर अनुज तोमर मौजूद रहें। डीएम ने पुलिस चौकी निर्माण में मिली कमियों को दूर करने एवं जल्दी निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

ALSO READ  भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, 13 साल के करियर में लिए 229 विकेट

पुलिस-प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए मस्जिद के ठीक सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू कराया। पुलिस चौकी के निकट लगे बिजली के दो पोल पर आठ स्ट्रीट लाइट लगी है। साइड की दीवारें 08 फीट तक पूरी हो गई हैं, 12 से लेकर 15 फीट ऊंचे खजूर के पेड़ लगे हैं।

ALSO READ  अशराम बापू की तबीयत गंभीर, कानूनी टीम ने इलाज के लिए जोधपुर हाई कोर्ट में लगाई गुहार

सीसीटीवी कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सत्यव्रत पुलिस चौकी तीन मंजिल बनेगी, जिससे चौकी में फोर्स के रुकने की उचित व्यवस्था की जा सके। क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर पीएसी के अलावा स्थानीय पुलिस को भी तैनात किया गया है। उधर सीसीटीवी कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!