Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

Bullion trader’s son shot and looted | सर्राफा कारोबारी के बेटे को गोली मारकर लूटा: बाइक से 3 लाख के जेवरात ले भागे बदमाश, हाथ में गोली लगने से घायल – Unnao News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

सर्राफा कारोबारी के बेटे के हाथ में गोली लगी।

उन्नाव जिले के बारा सगवर थाना क्षेत्र के धानीखेड़ा-पाटन मार्ग स्थित महेशखेड़ा गांव के पास गुरुवार देर शाम लुटेरों ने सर्राफा कारोबारी के बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लुटेरे घायल युवक की बाइक में रखा सोने-चांदी के जेवरात से भरा झोला लेक

.

पीड़ित युवक रोहित स्वर्णकार (36), कुम्भी गांव का रहने वाला है और रौतापुर स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान चलाता है। घटना के वक्त वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। महेशखेड़ा गांव के पास रोड पर खड़े अज्ञात लुटेरों ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में रोहित के हाथ में गोली लगने से वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी बीच लुटेरे उसकी बाइक से तीन लाख रुपये के जेवरात से भरा झोला लेकर फरार हो गए।

ALSO READ  SEBI का बड़ा एक्शन: अवधुत साठे एकेडमी को निवेशकों के 546 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह और सीओ ऋषिकांत शुक्ला मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज और मेडिकल परीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झोले में करीब 700 ग्राम चांदी और अन्य जेवरात थे। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने स्वाट टीम को तैनात किया है। सीओ बीघापुर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि घायल युवक की मेडिकल रिपोर्ट तैयार कराई गई है। वारदात के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

सर्राफा कारोबारी के बेटे के हाथ पर लगी गोली।

सर्राफा कारोबारी के बेटे के हाथ पर लगी गोली।

ALSO READ  दिल्ली में प्रदूषण मापने वाली नई लैब शुरू, डेटा के मुताबिक 25 प्रतिशत PM2.5 के लिए वाहन जिम्मेदार

लूट की बड़ी वारदात से इलाके में दहशत

सर्राफा कारोबारी के बेटे पर हुए हमले और लूट की घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत फैल गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही लुटेरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।फिलहाल पुलिस और स्वाट टीम इस मामले की तह तक जाने के लिए हर पहलू पर जांच कर रही है।

ALSO READ  Apple ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo, जानें कीमत और फीचर्स

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!