Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

गालीबाज दरोगा सुखराज पर आख़िर अब तक क्यो नही हुई कार्यवाही-थाने से फरार मार्फीन तस्कर को उसके घर से पकड़ कर लाये थे दरोगा सुखराज

नारद संवाद एजेंसी (राघवेन्द्र मिश्रा)

Ad image

*प्रधान सहित तमाम ग्राम पंचायत की जनता ने प्रधान के लेटर हैड पर किये साइन, कहा दरोगा सुखराज घर से असगर को ले गए*

 

*दरोगा पर कार्रवाई न होने से नाराज कई भाकियू संगठन जल्द सौंपेंगे ज्ञापन*

*आये दिन अपने अभद्र व्यवहार को लेकर सुर्खियों में रहते हैं सुखराज दरोगा, पीड़ित पर ही मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट में भी नाम हटाने की कर रहे बात*

 

 

सीएम योगी की सरकार में जीरो टॉलरेंस वाली नीति के साथ अपराधियों का थाने के बंदी ग्रह से फुर्र हो जाना पुलिस पर ही नहीं बल्कि सरकार पर भी सवाल उठता है एक तरह मुख्यमंत्री की पहल के अनुसार राम राज्य में अपराधी बक्सा नहीं जाएगा तो वहीं सुबेहा थाने से अपराधी फरार हो रहे हैं पिछले 24 घंटे से अधिक समय से फरार आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है तो वहीं ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर के प्रधान के लेटर हेड पर जनता जनार्दन ने लिखित रूप से वयान दिए हैं कि असगर अली से पूंछतांछ के नाम पर पुलिस के दरोगा सुखराज व अन्य दो सिपाही उसको घर से गिरफ्तार करके शनिवार देर शाम 5:30 बजे लेकर गए थे। और अब आरोपी की पत्नी पर पुलिस दबाव बना रही है की असगर कहां है बता दो नहीं तो घर पर बुलडोजर चलवा देंगे ऐसा बयान असगर की पत्नी ने दिया हुआ है दरअसल फरार अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार करके तथाकथित गालीबाज दरोगा सुखराज लाए थे

सुबेहा। पिछले दो दिनों से एक गालियों वाला ऑडियो शोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रहा है दरअसल यह ऑडियो रिकॉर्ड थाना सुबेहा में तैनात दरोगा सुखराज का बताया जा रहा है। फिलहाल नारद संवाद एजेंसी इस ऑडिओ की पुष्टि नही कर रहा है। जानकारी के मुताबिक कमेला निवासी पीड़ित आकाश नाई को दरोगा सुखराज द्वारा भद्दी भद्दी गालियॉ दी जा रही है, जब इस पूरे मामले में पीड़ित से बात की गई तो पीड़ित का कहना था कि मेरी पत्नी के नाम से 23 दिसंबर को थाना सुबेहा में प्रार्थना पत्र दिया गया था,जिसमे गांव के प्रधान के साथ मिलकर कई अन्य लोगों ने पीड़िता व उसके पति और देवर के साथ जमकर मार-पीट की थी, जिसके चलते पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किया था। अभी पीड़ित का मेडिकल भी नही आया था कि दरोगा जी ने गुलाबी नोटों की खातिर पीड़ित को थाने पर बुलाकर सुलह-समझौता करने के लिए दबाव बना रहे थे। आकाश नाई ने बताया कि हम कुछ मिनट देर से थाने पहुंचे तो दरोगा सुखराज ने फोन पर गाली देना चालू कर दिया, ततपश्चात हमको थाने के अन्दर बुलाया और कहा कि अपनी पेंट एयर बेल्ट निकालो अभी तुमको कानून हम सीखा देंगे। जैसे तैसे मन्नतें करके थाने से निकलने के बाद पीड़ित ने गाली वाले ऑडियो को वायरल कर दिया। वायरल ऑडियो ने शोशल मीडिया पर तबाही मचा के रखी है। आप को बता दें इस मामले में पीड़ित ने जब पहली तहरीर पुलिस को दी थी जिस पर दरोगा सुखराज ने कार्यवाही करने से इनकार कर दिया था फिर पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक का दरबाजा खटखटाया जिसके बाद भी नतीजा ये रहा कि दरोगा सुखराज ने पीड़ित पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया ,अब दरोगा सुखराज पीड़ित पर समझौता करने को लेकर दवाब बनाने के लिए आये दिन थाने बुलाते है और धमकाते हैं कि समझौता कर लो। वहीं पीड़ित का यह भी कहना है कि दीवार भी मेरी गिराई गयी,मार पीट भी हम लोगों के साथ हुई और अब न्याय के लिए जब पुलिस के पास जाते हैं तो गालीबाज दरोगा अपनी भड़ास निकाल कर हमको धमकाने का कार्य कर रहे हैं।

*अपनी सफाई में गिड़गिड़ाते हुए पत्रकार से क्या बोले गालीबाज दरोगा-सुखराज*

ALSO READ  A man who raped a girl on the pretext of marriage was arrested in Lucknow | लखनऊ में शादी का झांसा देकर रेप करने वाला गिरफ्तार: क्लीनिक संचालक ने नर्स से किया था दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट करके भगा दिया - Lucknow News

न्यूज़ एजेंसी के पत्रकार ने दरोगा सुखराज का पक्ष जानना चाहा तो दरोगा ने पीड़ित को ही दलाल बना दिया और कहा कि ये दलाल लोग हमको फंसाने के लिए आये दिन षड्यंत्र रच रहे हैं कभी कभी दिमाग गुस्से में होता है गाली गलौज निकल जाता है अगर पीड़ित पक्ष आये बैठे और बात करे तो हम विवेचना में उसका नाम निकाल देंगे। दरअसल अब सवाल यह उठता है कि पहले पीड़ित को उल्टा मुकदमे में फंसा कर अब नाम निकाले के नाम पर थाने बुला कर गाली गलौज करना कितना उचित है यह तो पुलिस विभाग ही बताएगा।

 

*वायरल ऑडियो पर क्या बोले इन्स्पेक्टर संजीव कुमार यादव*

गालीबाज दरोगा सुखराज का ऑडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है दरअसल यह ऑडियो सुबेहा थाना क्षेत्र के कमेला के पीड़ित आकाश ने और दरोगा सुखराज के बीच का बताया जा रहा है जब इस पूरे मामले में सुबेहा थाना के इंस्पेक्टर संजीव कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया की वायरल ऑडियो की जानकारी सामने आई है विभाग को दरोगा सुखराज के व्यवहार के बारे में बताया जा चुका है जल्द ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

कार्यवाही न होने से नाराज कई संगठन जल्द सौंपेंगे ज्ञापन।

सुबेहा थाना क्षेत्र के गालीबाज दरोगा सुखराज का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से धर्राटे काट रहा है दरअसल ऑडियो वायरल हुए लगभग 24 घंटे से ऊपर हो चुका है फिर भी पुलिस अधीक्षक की ओर से दरोगा पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है यही वह वजह है की कई किसान नेता और संगठनों का कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो जल्द हम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपेंगे।

ALSO READ  यूपी स्टेट चेस: मदर्स डे सेलिब्रेशन के बीच शतरंज का संग्राम, शिवाय-याकूब सबसे आगे !

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1609318
Total Visitors
error: Content is protected !!