Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

महादेवा महोत्सव:पार्वती बोली शंकर ग्रुप डांस देख दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से महोत्सव पंडाल गूंज उठा 

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल, नारद संवाद 

महादेवा बाराबंकी।महादेवा महोत्सव के प्रथम दिवस सांस्कृतिक मंच पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत सरस्वती वंदना शिव आराधना सहित तमाम रंगारंग मनोहरी कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह तथा पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशांत बाल विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा आस्था अंशिका नैनषी गुप्ता सुभी श्रीवास्तव सहित एक दर्जन छात्राओं ने मां वीणा पाड़ि की बंदना मां सरस्वती शारदे वर दे वीणा पाड़ि की श्रोताओं का मनमोहन लिया। पीजी कॉलेज रामनगर की छात्रा जागृति ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कांती महाविद्यालय सूरतगंज की छात्रा अंकिता सिंह हर्षिता सिंह ऊषा तनु शिव कन्या व पीजी कालेज की छात्रा प्राची सिंह प्रगति सोनी शिवानी मौर्य गोल्डी त्रिवेदी श्रद्धा मिश्रा अंशिका अनुराग आदि छात्राओं के द्वारा बनाई गई मनमोहक रंगोलिया आकर्षण का केंद्र बिंदु रही। बीपीएन कॉलेज की छात्रा निष्ठा अनामिका सौम्या ने पार्वती बोली शंकर पर ग्रुप डांस किया तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा महोत्सव पंडाल गूंज उठा। अंजली ने आई गिरि नंदनी पर एकल नृत्य किया इसके बाद नमो नमो रे शंकरा पर श्रेया मांडवी प्राची ने ग्रुप डांस दिखाया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की अनामिका बेबी मुस्कान आफरीन रोशनी आदि छात्राओं ने शिव तांडव गणेश वंदना पर भाव नृत्य के बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को डीएम,एसपी व पूर्व विधायक द्वारा प्रतीक चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

ALSO READ  अयोध्या में 10वें दीपावली उत्सव की तैयारी, 30 लाख दीयों और ड्रोन शो से सजेगा शहर
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!