Skip to main content

Naradsamvad

Video of dead cockroaches found in packed Orea biscuits | पैक्ड OREO बिस्किट में मृत कॉकरोच निकलने का VIDEO: बाराबंकी में ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़, बेकरी से खरीदा था – Barabanki News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र की सदासुख बेकरी से एक महिला ने Oreo बिस्किट का पैकेट खरीदा, जिसमें मरा हुआ काकरोच पाया गया। महिला ने इसका पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो के संज्ञान में प्रशासन और बेकरी संचालक में हड़कंप मच गया।

ALSO READ  कार्तिक पूर्णिमा पर यूपी के गंगा और सरयू तटों पर उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

.

नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि बेकरी ने बिस्किट के पैकेट को टेप लगाकर सील किया हुआ था। जब उसने घर पर पैकेट खोलकर देखा तो उसमें काकरोच जैसा कीड़ा मिला। इस घटना ने बेकरी में मिलने वाले अन्य उत्पादों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेकरी में साफ-सफाई और गुणवत्ता नियंत्रण को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।

लोगों का कहना है कि ऐसे मामले सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग को सदासुख बेकरी सहित अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों पर जांच कर सैंपल लेने चाहिए, ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो सके। इस घटना ने एक बार फिर उपभोक्ताओं को सतर्क रहने और पैक्ड सामान खरीदते समय उसकी गुणवत्ता की जांच करने का संदेश दिया है।

ALSO READ  कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर बस्ती और अंबेडकर नगर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, भारी वाहनों के रूट बदले

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!