Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

एक युवक ने नाबालिक किशोरी से की छेड़छाड़ पीड़ित पिता नें आरोप लगाकर एस पी को तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार 

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

नारद संवाद एजेंसी बाराबंकी।थाना क्षेत्र रामनगर के ग्राम सूरजूपुर निवासी व्यक्ति ने जनसुनवाई शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से 12 नवम्बर को प्रभारी निरीक्षक रामनगर, क्षेत्राधिकारी रामनगर के नाम से प्रार्थना पत्र देकर बताया की मेरी नाबालिग पुत्री 14 वर्ष की है।वह 12 नवंबर की रात्रि को 7:00 बजे शौंच करने के लिए जा रही थी तभी गांव के रहने वाले बलराम यादव पुत्र खुशीराम यादव ने मेरी पुत्री का हाथ पकड़ कर अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। जब मेरी पुत्री के चीखने चिल्लाने पर गांव के लोगों को आता देखकर विपक्षी बलराम फरार हो गया।किशोरी जब अपने घर आकर परिजनों से आप बीती बताई तो परिजन दंग रह गए और युवक पर आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी,मुख्यमंत्री ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत की है। पीड़ित पिता विपक्षी खुशीराम के घर गया तो आमादा होकर विपक्षी गालियां देते हुवे पीड़ित को उठाकर पटक दिया और लात घुसो डंडों से काफी मारा पीटा है। जिससे किशोरी के पिता का पैर फैक्चर हो गया जिसका इलाज चल रहा है।विपक्षी ने धमकी दी हैं की तुम जो करना है वह कर लो मेरे खिलाफ कोई भी थाना पुलिस पर जाकर कार्रवाई की तो हम तुझे इस गांव में नहीं रहने देंगे। जिससे प्रार्थी काफी भयभीत व परेशान हैं। इस सम्बन्ध में पीड़ित ने 13 नवंबर को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को भारतीय डाक द्वारा प्रार्थना पत्र दिया है अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। किशोरी के पिता का कहना है मै बहुत गरीब हूं मेरी सुनवाई थाना पर नहीं हो रही है।विपक्षी काफी पैसे वाला है और वह सिफारिश लगा रहा है जिसकी वजह से मेरी सुनवाई रामनगर थाना पर नहीं हो रही है।मैंने पुलिस अधीक्षक को डाक द्वारा वकील के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया है अभी तक कोई पुलिस अधिकारी मेरे घर नहीं आया है। पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री व एसपी साहब से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। इस सम्बन्ध में सी ओ रामनगर नें बताया पुलिस कर्मियों को भेजकर कार्यवाही की जायेगी।

ALSO READ  लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दिवाली पोस्टर चर्चा में, अपराध मुक्त माहौल का दिया संदेश
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!