Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आमजनमानस तक पहुँचें : प्रभारी मंत्री सुरेश राही

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
6 Min Read

 

Ad image

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज़बाराबंकी। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिले के प्रभारी मंत्री/ राज्य मंत्री कारागार उत्तर प्रदेश सरकार  सुरेश राही की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक को शुरू करने से पहले सुरेश राही, उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, विधायक कुर्सी  साकेन्द्र प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, जिला प्रभारी एमएलसी अवनीश कुमार सिंह,  एमएलसी  अंगद कुमार सिंह, विधायक हैदरगढ़  दिनेश रावत को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा बुके देकर स्वागत किया। ततपश्चात समीक्षा बैठक की कार्यवाही शुरू की गई। समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री / कारागार मंत्री उत्तर प्रदेश   सुरेश राही ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी सरकार की मंशानुसार कार्य करें जिससे सभी योजनाओं का लाभ आमजनमानस तक पहुँच सके। मा0 मुख्यमंत्री  की मंशा है कि योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुँचे इसके लिये अधिकारी अपने-अपने विभाग के कार्य/ दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यो में लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही की जाए। सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री  सुरेश राही ने मुख्य चिकित्साधिकारी से स्वास्थ्य विभाग में तैनात चिकित्सकों और उपलब्ध दवाओं के विषय में जानकारी ली और कहा कि अस्पतालों में शौचालयों की स्थित बेहतर करें और उनकी नियमित साफ सफाई पर ध्यान दिया जाए इसके अलावा मरीजों को दिए जाने वाले भोजन पर विशेष ध्यान दिया उन्हें स्वच्छ और पौष्टिक भोजन दिया जाए। कैंटीन को साफ-सुथरा रखा जाए। चिकित्सक, मरीजों को बाहर से दवायें न लिखे, सभी दवाएं अस्पताल से ही उन्हें उपलब्ध कराई जाए। गांव स्तर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को बेहतर संचालित किया जाए। भवनों के शिलान्यास और लोकापर्ण में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया जाए और सरकार की योजनाओं का अच्छे से प्रचार प्रसार किया जाए जिससे आमजनमानस योजनाओं से लाभान्वित हो सके। सिरौलीगौसपुर और हैदरगढ़ सीएचसी की व्यवस्थाओं को ठीक किया जाए। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने खाद्य एवं रसद विभाग की योजनाओं के विषय में मा0 प्रभारी मंत्री जी को अवगत कराया जिस पर उन्होंने कहा कि जो पात्र है उनके राशन कार्ड समय पर बन जाये। इसके बाद बालविकास एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन होता रहे। जिन केंद्रो पर आंगनबाड़ी की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है उसे नियम पूर्वक समय से पूरा करा लिया जाए। कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिन भी स्कूलों में बच्चे ड्रेस में कम दिखते है, माता-पिता या अभिभावकों द्वारा ड्रेस नहीं खरीदी जाती है या अन्य कोई कारण है इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति सहित बच्चों का प्रेरणा एप पर एसेसमेंट किया जाता रहे। पिछडा वर्ग विभाग द्वारा छात्रवृत्ति और शादी अनुदान के आवेदनों का समय निस्तारण कर लिया जाए और लाभर्थियों को समय से पैसा भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। समाज कल्याण विभाग के तहत सामूहिक विवाह के आवेदनों का सत्यापन समय पर कर पात्रों को योजना का लाभ दिया जाए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में जितने भी 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग है, स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करके उनकी सूची लेकर सभी के पेंशन फॉर्म शतप्रतिशत भरवाकर उन्हें पेंशन दिलाने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित करके दिव्यांगों को उपकरणों का वितरण किया जाए। गन्ना मूल्य का समय पर भुगतान किया जाए। दुग्ध खरीद के भुगतान पर विशेष ध्यान दिया जाए। मनरेगा के कार्यों का समय पर भुगतान और सड़कों की मरम्मत, चौड़ीकरण तथा नई सड़कों के निर्माण आदि के कार्य सम्बन्धित विभाग समय पर पूर्ण करें। नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों में पेयजल परियोजना के कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय पर पूर्ण किया जाए। प्रधानमंत्री आवासों को समय पर पूर्ण कराया जाए। गौवंश के मामले में गौशालाओं की सुविधाएं बेहतर की जाए। देशी गायों की नस्लों को बचाने के लिये प्रयास किये जायें। किसान सम्मान निधि व अन्य योजनाओं का लाभ किसानों को शतप्रतिशत मिले इसके लिये कृषि विभाग निरन्तर मॉनिटरिंग करें। धान खरीद में किसानों को क्रय केंद्रों पर इंतजार न करना पड़े, धान में नमी बताकर किसानों को क्रय केंद्रों से न लौटाया जाए इस बात का सम्बंधित अधिकारी ध्यान रखे। विद्धुत विभाग खराब ट्रांसफार्मर सहित अन्य शिकायतें समय पर दूर करें। स्वीकृति नए नलकूपों में बिजली कनेक्शन देकर समय पर उन्हें चालू कराया जाए जिससे किसानों को पानी की समस्या न होने पाए। सिंचाई विभाग समय पर नहरों की सिल्ट सफ़ाई का कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की गयी और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, परियोजना निदेशक मनीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ALSO READ  कोच्चि में वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!