Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर में एक दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

 

 

खेलकूद प्रतियोगिता में खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार बच्चों को संबोधित करते हुए 

यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर के प्रांगण में खंड शिक्षा अधिकारी के साथ उपस्थित सभी शिक्षक

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल, नारद संवाद रामनगर बाराबंकी।यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर के मैदान में मंगलवार को एक दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा की। मुख्य अतिथि के तौर पर खंड विकास अधिकारी रामनगर जितेंद्र कुमार ने खेलकूद प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक इंद्रजीत सिंह व आलोक शुक्ल ने किया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य पुरस्कृत बेसिक विद्यालय के प्राथमिक विद्यालय सिरकौली के बच्चों द्वारा संख ध्वनि के साथ छोटे बच्चों द्वारा बैंड बजाकर कार्यक्रम को और रोचक बना दिया।खेल में सभी अध्यापकों और बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी व खंड विकास अधिकारी ने खेल शपथ की सलामी दिलायी।इस खेलकूद प्रतियोगिता में रामनगर न्याय पंचायत स्तरीय खेल में प्रथम और द्वितीय प्राप्त कर आए लगभग 200 बच्चो ने प्रतिभाग किया।खेल मे ओवर ऑल अमोली कला चैंपियन रहा।विजयी छात्रों को खंड शिक्षा अधिकारी नें मैडल ,सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।खंड शिक्षा अधिकारी नें बताया विभिन्न खेलो में प्रथम स्थान पर आए छात्रों को अगली प्रतियोगिता में जिले पर प्रतिभाग करनें के लिए तैयार रहना होगा।इस अवसर पर राज्य पुरस्कृत अध्यापक विवेक मिश्रा, एबीएसए देवेंद्र सिंह,डॉ सुभाष मौर्य,नवीन कुमार मिश्र ,अर्चना मिश्रा,शमा परवीन, ज्योत्सना त्रिपाठी,शिव कैलाश,मनीष मौर्या,इंदु नाथ मौर्या,रजनीश सिंह,हनुमंत अवस्थी,चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव,सरोज पवन कुमार सिंह,फूल चंद्र वर्मा,पवन कुमार मिश्र,तोषी जैमिनी,रागिनी सिंह, लक्ष्मी देवी,ललित वर्मा,विजय त्रिपाठी,विनीत शुक्ल,विनय कुमार,सत्येंद्र ओझा, के अतिरिक्त सभी खेल अध्यापक,नोडल,खेल अनुदेशक,प्राथमिक शिक्षा संघ के पदाधिकारी, सहित समस्त खेलकूद करने वाले बच्चे उपस्थित थे।

ALSO READ  कन्नौज में अखिलेश यादव ने तिरवा कट पर समर्थकों से की मुलाकात, बांटे उपहार
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!