Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
किसानों के हक की लड़ाई में उतरे विराट मिश्रा, बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त! मनरेगा में फर्जीवाड़े की फैक्ट्री! हैदरगढ़ ब्लॉक में खुलेआम गरीबों का हक लूटा जा रहा है?! BDO संजीव गुप्ता की चुप्पी संदेह के घेरे में, क्या भ्रष्टाचार में भी साझेदारी करते हैं BDO हैं? गौशाला भी नहीं बची मनरेगा भ्रष्टाचार से! घर्कुइया ग्राम पंचायत में मास्टर रोल बना फोटोशॉप का खेल! 🔸सुबेहा में चला सघन चेकिंग अभियान, पुलिस ने नियम तोड़ने वालों को लगाई फटकार! श्रावण मास की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने किया लोधेश्वर महादेवा मंदिर का व्यापक निरीक्षण Rahul Gandhi’s Photo on Sanitary Pads? BJP-Congress Clash Ahead of Bihar Elections | Spotlight | स्पॉटलाइट- क्या सैनेटरी पैड्स पर है राहुल गांधी की तस्वीर: बिहार चुनाव से पहले क्यों यह बना मुद्दा, बीजेपी ने क्या डिलीट किया
[post-views]

Aligarh: प्राचीन धरोहर से चंद्रयान तक का नजारा देख अभिभावक गदगद, विजडम में मना वार्षिकोत्सव


बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति
– फोटो : स्कूल

विस्तार


विजडम पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘धरोहर’ धूमधाम से मनाया गया। मंच पर प्राचीन धरोहर से चंद्रयान तक का नजारा देख अभिभावक अभिभूत हो गए। देश की हर उपलब्धि पर तालियां बजीं। छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अतिथियों का मन मोह लिया।

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोल विधायक अनिल पाराशर, पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ व स्कूल के चेयरमैन प्रमोद कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन से किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने प्राचीन धरोहर से लेकर उन्नतिशील भारत के इसरो द्वारा छोड़े गए चंद्रयान की सफलता के विजय अभियान और खेल जगत में देश की उपलब्धियों की मनोरम झांकियों को प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति और सभ्यता को नृत्य, गायन व वादन के माध्यम से प्रस्तुत किया। 

मुख्य अतिथि कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि भारतीय संस्कृति और हमारी पृथ्वी हमारे लिए अमूल्य धरोहर है। भारत आज विकसित देशों की पंक्ति में शामिल होने के लिए युवा शक्ति पर निर्भर है। ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना बढ़ती है। प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में सामाजिक, राष्ट्रीय और धार्मिक भूमिकाओं का निर्वहन करते हुए हर पल ईश्वर का स्मरण करते रहना चाहिए। 

प्रधानाचार्या निर्मल अग्रवाल ने स्कूल की वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। संचालन विशेष बंसल, जाह्नवी नवमान, वैभव चौधरी, अनिका मूदड़ा, समृद्धि अग्रवाल, काव्यांश राय, सानिध्य, शिप्रा शर्मा ने किया। इस मौके पर वाइस चेयरमैन महेश चंद्र गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सचिन गुप्ता, नितिन अग्रवाल, अतिन गुप्ता, नूपुर गुप्ता, कुनाल गुप्ता, हेड मिस्ट्रेस अंजू मेहता आदि मौजूद रहे।



Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

2041215
Total Visitors
error: Content is protected !!