Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
किसानों के हक की लड़ाई में उतरे विराट मिश्रा, बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त! मनरेगा में फर्जीवाड़े की फैक्ट्री! हैदरगढ़ ब्लॉक में खुलेआम गरीबों का हक लूटा जा रहा है?! BDO संजीव गुप्ता की चुप्पी संदेह के घेरे में, क्या भ्रष्टाचार में भी साझेदारी करते हैं BDO हैं? गौशाला भी नहीं बची मनरेगा भ्रष्टाचार से! घर्कुइया ग्राम पंचायत में मास्टर रोल बना फोटोशॉप का खेल! 🔸सुबेहा में चला सघन चेकिंग अभियान, पुलिस ने नियम तोड़ने वालों को लगाई फटकार! श्रावण मास की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने किया लोधेश्वर महादेवा मंदिर का व्यापक निरीक्षण Rahul Gandhi’s Photo on Sanitary Pads? BJP-Congress Clash Ahead of Bihar Elections | Spotlight | स्पॉटलाइट- क्या सैनेटरी पैड्स पर है राहुल गांधी की तस्वीर: बिहार चुनाव से पहले क्यों यह बना मुद्दा, बीजेपी ने क्या डिलीट किया
[post-views]

महादेवा से गाजे बाजे के साथ निकली गजानन की विसर्जन की शोभायात्रा

 

 

सरयू नदी के घाट पर गणेश प्रतिमा का किया गया विसर्जन

कृष्ण कुमार शुक्ल

महादेवा बाराबंकी:लोधेश्वर महादेवा में गणपति स्थापना के 10वे दिन पांडालों से गणेश विसर्जन शोभा यात्रा धूम धाम से निकाली गई। गणेश चतुर्थी के दिन पधारे गए गजानन को शोभा यात्रा के साथ श्रद्धा भाव से विदाई दी गई। विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान मार्ग में गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे। यात्रा के समापन पर धर्म प्रेमियों ने अपने-अपने गणपति का सरयू नदी श्रद्धा भाव से विसर्जन करते हुए नम आंखों से विदाई दी। गणपति बप्पा को 71 किलो बूंदी के लड्डू का भोग लगाया गया। श्रद्धा भाव से हवन पूजन के पश्चात गजानन की आरती की गई। इसके बाद यात्रा मे शामिल सभी भक्तों को बूंदी का प्रसाद बांटा गया। भक्ति भाव से पूजा अर्चना करते हुए सामूहिक आरती भक्तजनों ने की। लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से समिति के सदस्यों ने गणपति यात्रा में विभिन्न वाहनों से विसर्जन करने के लिए घाघरा घाट सरयू नदी पहुंचकर गणेश जी का विसर्जन किया गया। हरदेव लाला बाबा कुटिया पर श्री गणेश महोत्सव पंडाल की विशाल शोभायात्रा के साथ विसर्जन के लिए सरयू घाट पहुंची, यात्रा के दौरान अपार जन समूह के साथ महिलाएं, बच्चे और उत्साही युवाओं ने खूब अवीर गुलाल उड़ाया। शोभायात्रा में विघ्न विनाशक गणेश के भजनों के साथ गणपति के जयकारे गूंजते रहे। विसर्जन यात्रा लोधेश्वर महादेव लोधौरा चौराहा से महादेवा भ्रमण करते हुए गोबरह, मीतपुर, बडनपुर गणेशपुर होते हुए घाघरा घाट को पहुंची। जहां पर गणपति को पूजा पाठ कर विदाई दी गई।गणपति का विसर्जन करते समय अनेक श्रद्धालुओं की आंखें नम हो उठी। भक्तों ने अगले बरस फिर से आने की कामना करते हुए विघ्न विनाशक गणपति का भाव पूर्वक विसर्जन कर दिया।इस अवसर पर पवन कुमार शर्मा रुद्र प्रसाद त्रिपाठी,चंद्रेश द्विवेदी,संदीप शुक्ला ,सोनू गुप्ता,इंद्रेश, पुष्पेंद्र अवस्थी,मयंक शास्त्री, योगेश शास्त्री,अमित तिवारी,निखिल द्विवेदी,राहुल अवस्थी, चंद्रोदय अवस्थी, भरत चौरसिया,राजन गुप्ता,सतीश गुप्ता, लवकुश मिश्रा नीरज यादव ,ओम गुप्ता,आशुतोष यादव, विनोद ,जुगल, सागर, स्वामीनाथ,, आदि कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे शोभायात्रा में मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में थाना रामनगर प्रभारी रत्नेश पांडे ,महादेव चौकी प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी, दीवान राजकुमार साथ पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद रहे

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

2034920
Total Visitors
error: Content is protected !!