Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
किसानों के हक की लड़ाई में उतरे विराट मिश्रा, बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त! मनरेगा में फर्जीवाड़े की फैक्ट्री! हैदरगढ़ ब्लॉक में खुलेआम गरीबों का हक लूटा जा रहा है?! BDO संजीव गुप्ता की चुप्पी संदेह के घेरे में, क्या भ्रष्टाचार में भी साझेदारी करते हैं BDO हैं? गौशाला भी नहीं बची मनरेगा भ्रष्टाचार से! घर्कुइया ग्राम पंचायत में मास्टर रोल बना फोटोशॉप का खेल! 🔸सुबेहा में चला सघन चेकिंग अभियान, पुलिस ने नियम तोड़ने वालों को लगाई फटकार! श्रावण मास की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने किया लोधेश्वर महादेवा मंदिर का व्यापक निरीक्षण Rahul Gandhi’s Photo on Sanitary Pads? BJP-Congress Clash Ahead of Bihar Elections | Spotlight | स्पॉटलाइट- क्या सैनेटरी पैड्स पर है राहुल गांधी की तस्वीर: बिहार चुनाव से पहले क्यों यह बना मुद्दा, बीजेपी ने क्या डिलीट किया
[post-views]

घाघरा घाट के जर्जर संजय सेतु की मरम्मत पूरी उसके बावजूद भी आगे निकलने की होड़ में लगा पांच घंटे लंबा जाम

 

कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज

बाराबंकी।रामनगर के राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ बहराइच के संजय सेतु की 21वी कोठी के जॉइंट में लगे लोहे का गार्डर बीते शुक्रवार को टूट गया था, यातायात प्रभावित हुआ था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारी के निर्देशन में पीएनसी संस्था संजय सेतु की मरम्मत का कार्य रविवार को शुरू किया।
सुपरवाइजर ने बताया कि 10 लोगों का स्टाफ मरम्मत कार्य में लगा हुआ है इस ज्वाइंट में लगे लोहे का गार्डर चार जगह से टूटा था जिसको बिल्डिंग किया गया है और माइक्रो कंकरीट सीमेंट, गिट्टी से इसकी दरारे भरी जाएगी।सोमवार को इसके ऊपर लोहे की प्लेट बड़ी रखी गई है।यातयात चालू है।बता दें संजय सेतु पर हजारों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं गोंडा बलरामपुर श्रावस्ती बहराइच से प्रदेश की राजधानी लखनऊ वा पड़ोसी देश नेपाल को जोड़ता है।महत्वपूर्ण सेतु में अधिकतर ज्वाइंटों में दरार आ जाती है इस बारे में सुपरवाइजर ने बताया कि 40 वर्ष पहले बना हुआ सेतु पर 20 से 25 टन लोडेड गाड़ियां निकलती थी।वर्तमान में भारी वाहन पर 40 से 50 तन लोड रहता है इसी कारण संजय सेतु के जॉइंट में दरार आती है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बोर्ड भी लगा है। कृपया संजय सेतु पर धीरे चलें उसने भी माना है कि संजय सेतु जर्जर है।गाड़ियों का अवागमन अब जारी है।
लखनऊ बहराइच राजमार्ग पर लगा पांच घंटा जाम यात्री हुए परेशान:
लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग के घाघरा घाट संजय सेतु पर अनुरक्षण कार्य के कारण पुल के दोनों ओर तीन किलोमीटर तक वाहनों का लगा लंबा जाम शाम को लग गया।शाम को 7:00 बजे लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों जाम लगा रहा वाहनों में सवार यात्री फंसे रहे।जो जाम से निजात नहीं पा सके।पुलिस भी जाम को रोकने में नाकाम हो रही। बता दें संजय सेतु पुल के बगल ही रेलवे लाइन है यह मार्ग ज्यादा व्यस्त होने के कारण सरकार के द्वारा फोर लाइन पास की जा चुकी है।लोकसभा चुनाव के बाद फोर लाइन बनाने का काम किया जाएगा ,साथ ही एक नए पुल का घाघरा नदी में निर्माण भी कराया जाएगा। फिलहाल आज की जाम दोनों तरफ की गाड़ियां निकालने की होड़ में फंसी रही।संजय सेतु पुल सही हो चुका था।आगे निकलने की होड़ में दोनों तरफ के वाहन फंस गए जिससे लंबी-लंबी जाम की कतारें लग गई।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

2035221
Total Visitors
error: Content is protected !!