Friday, April 19, 2024
HomeLatest Newsगुरुवार को डी एम अविनाश कुमार महादेवा महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

गुरुवार को डी एम अविनाश कुमार महादेवा महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

 

 

      स्वतंत्र पत्रकार एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद

रामनगर बाराबंकी। महादेवा के ऑडिटोरियम में सात दिवसीय महादेवा महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रम होंगे।दो फरवरी 2023 को अपरान्ह दो बजे जिलाधिकारी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे महादेवा ऑडिटोरियम में मंच की साज-सज्जा करते कलाकार प्रदीप ब्याहुत ने बताया कि इस बार नए कलेवर में एलईडी लाइट से मंच को सजाने का कार्य किया जा रहा है। रामनगर खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी के निर्देशन में महादेवा ऑडिटोरियम की रंगाई पुताई तथा पीछे कमरे व शौचालय आदि की ग्राम पंचायत सचिव ऋषभ पांडे ने अल्प समय में रंगाई पुताई सफाई को अंजाम दिया है।ब्लाक रामनगर व सूरतगंज के सफाई कर्मी काम कर रहे हैं इस बार बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लग रहे हैं।1 फरवरी को महादेवा ऑडिटोरियम में होने वाले महादेवा महोत्सव के कार्यक्रम 2 फरवरी 2023 को अपरान्ह 2 बजे बाराबंकी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार महादेवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। तथा शाम 4 बजे से लेजर शो होगा तथा रात 7 बजे से इंडो वेस्टर्नफ्यूजन नाईट होगा 3 फरवरी को मध्यान्ह 12 बजे से पंचायती राज मिशन गोष्ठी व शाम 4 बजे से मन मन में राम ज्ञानेश्वर तिवारी की प्रस्तुति तथा रात 7:00 बजे से कोहिनूर सांगा चित्र सूची राजस्थानी नाइट कठवेलिया घूमर चाउ कच्ची घोड़ी नृत्य होगा 4 फरवरी को मध्यान्ह 12 बजे से वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी शाम 4 बजे से निधि श्रीवास्तव व परिणिका श्रीवास्तव का नृत्य तथा रात 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा 5 फरवरी को मध्यान्ह से वॉलीबॉल प्रतियोगिता व शाम 4 बजे से आर मीनाक्षी का लोक गायन तथा रात 7 बजे से रामकिशोर चतुर्वेदी का भजन संध्या होगा 6 फरवरी को मतदान से स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 4 बजे से सरिता यादव का लोक नृत्य तथा रात्रि 7 बजे से विपिन सचदेवा का बॉलीवुड नाइट 7 फरवरी को मध्यान्ह से विराट कुश्ती दंगल व शाम 4 से सौंदर्य डी नायर व रजनी वर्मा का कथक नृत्य होगा तथा रात्रि 7 बजे से म्यूजिक कॉन्फ्रेंस विद इंडियन आईडल सिंगर एंड कॉमेडियन फौजदार की प्रस्तुति 8 फरवरी को मध्यान्ह 12 बजे से विराट कुश्ती दंगल व शाम 4 बजे से मुरारी लाल की फूलों की होली तथा रात 7 बजे दीपदान के साथ समारोह का समापन होगा।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े