Skip to main content

Naradsamvad

This time UP Board mark sheets will be waterproof | इस बार वाटरप्रूफ मिलेंगी UP बोर्ड की मार्कशीट: धूप में अलग व छांव में अलग कलर का दिखेगी, मार्कशीट में नहीं की जा सकेगी छेड़छाड़ – Prayagraj (Allahabad) News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

भगवती सिंह हैं यूपी बोर्ड के सचिव।

UP बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं व मूल्यांकन के बाद अब बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। इस बार परीक्षा परिणाम के बाद परीक्षार्थियों को जो मार्कशीट दी जाएगी वह बिलकुल नए तरीके की होगी। यह वाटरप्रूफ होगी जो पानी में भीग ज

.

इसके साथ ही यह इंद्रधनुष कलर में भी दिखेगी। धूप में देखने पर अलग कलर तो छांव में देखने पर अलग कलर की मार्कशीट दिखाई पड़ेगी। इसमें को ए-4 साइज की बन रही मार्कशीट पर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। इसमें कोई भी छेड़छाड़ नहीं कर सकता। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, मार्कशीट को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से भी यह पहल महत्वपूर्ण है।

ALSO READ  शाहजहाँपुर नगर निगम पर लगे गंभीर आरोप, बिना चार्जिंग स्टेशन खरीदे 1.5 करोड़ के इलेक्ट्रिक वाहन

20 अप्रैल के बाद आ सकता है परिणाम

अब यूपी बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी तेज कर दी है। वर्ष 2024 की परीक्षा का परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किया गया था। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, मूल्यांकन तय अवधि में पूर्ण हो जाने से अप्रैल के अंत तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक यानी 13 कार्यदिवसों में कराई गई।

ALSO READ  श्रावस्ती के भिंगा जिला अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

261 केंद्रों पर जांची गई थी कापियां

इस बार उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पूरे प्रदेश में 261 केंद्र बनाए थे। हाईस्कूल परीक्षा की 1,63,22,248 कापियों के मूल्यांकन के लिए 84,122 परीक्षक लगे थे। 8,473 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए थे। इंटरमीडिएट परीक्षा की 1,33,71,607 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 50,601 परीक्षक एवं 5,471 उप प्रधान परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। यूपी बोर्ड मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में बनाए गए कंट्रोल रूम से आनलाइन निगरानी की गई।

ALSO READ  चीन की सेना की मनमानी से LAC पर तनाव, अरुणाचल प्रदेश में आमने-सामने हुए जवान

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!