Naradsamvad

भदौरिया संगठन ने राम चरित्र मानस ग्रंथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका

 

 

                स्वतंत्र पत्रकार एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद

रामनगर बाराबंकी। उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाकिम सिंह भदौरिया के साथ बुधवार को बाराबंकी जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह व बाराबंकी के कई कार्यकर्ताओं ने रामनगर तहसील के अंतर्गत गणेशपुर चौराहा पर स्वामी प्रसाद मौर्य का चित्र जलाकर पुतला फूंका गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हाकिम सिंह भदौरिया ने बताया करोड़ों लोगों की आस्था के साथ धर्म के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे नेता जातिगत राजनीति करके धर्म को ग्रंथ को बदनाम कर रहे हैं इनकी भाजपा सरकार गिरफ्तारी करके कठोर कार्यवाही करें।जातिवादी राजनीति कर रहे हैं धर्म की आड़ में यह सरासर गलत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा सपा के मुखिया अखलेश यादव ने उनका पार्टी में प्रमोशन ही कर दिया अब उनकी लुटिया डूबेगी। रामचरितमानस जैसे ग्रंथ पर अभद्र टिप्पणी की है इनकी भाजपा सरकार अगर गिरफ्तारी नहीं करती है तो हम लोग दिल्ली तक इनका पुतला फूंकते रहेंगे। बाराबंकी जिला अध्यक्ष रवि सिंह ने बताया सरकार अगर इनकी गिरफ्तारी नहीं होती है मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है तो हर 7 किलोमीटर पर हमारा संगठन धरना प्रदर्शन कर पुतला फूंकेगा। अगर कार्यवाही नहीं हुई तो दिल्ली तक हम लोग प्रदर्शन करेंगे अभद्र टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अगर माफी नहीं मांगेंगे तो उनके लगातार पुतला फूंके जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय मुख्य सचिव कृष्ण पाल शर्मा दिक्षित ,प्रदेश संयोजक डॉ राम सजीवन त्रिवेदी,प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा आनंद सिंह भदौरिया,जिला मुख्य सचिव देवनारायण त्रिवेदी,जिला सचिव प्रेम सिंह, तहसील अध्यक्ष फतेहपुर उमेश यादव,ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर मुलायम सिंह यादव,ब्लॉक उपाध्यक्ष सूरतगंज विनय यादव, ब्लॉक संगठन मंत्री राम नरेश यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष रामनगर शिव कुमार यादव, शिव नाथ पांडे, अभिषेक यादव ,मोहित यादव, आलोक सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

217227
Total Visitors
error: Content is protected !!