Naradsamvad

[post-views]

धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस

रिपोर्ट :- नारदसंवाद

भदोही:- फर्जी ट्रेडिंग एवं इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म के माध्यम से करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 सदस्यों को bhadohipolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 05 मोबाइल फोन, 07 सिम कार्ड, 05 एटीएम/डेबिट कार्ड, 02 कूटरचित आधार कार्ड व 01 बायोमेट्रिक मशीन बरामद की गई है। 

यह संगठित गिरोह फर्जी वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से लोगों को निवेश पर अधिक लाभ का लालच देकर ठगी करता था। गिरोह के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक NCRP शिकायतें दर्ज हैं। इनके द्वारा अवैध धनराशि प्राप्त करने एवं स्थानांतरित करने के लिए 50 से अधिक म्यूल (Mule) बैंक खातों का उपयोग किया जाता था। 

साइबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित वित्तीय कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े विभिन्न बैंक खातों में ₹30 लाख से अधिक की धनराशि फ्रीज कराई गई है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1120285
Total Visitors
error: Content is protected !!