Naradsamvad

[post-views]

चौबीस घंटे के भीतर दुरुस्त होगा खराब मोटर पंप, पेयजल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश — चेयरमैन देवीदीन रावत

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा 

समाचार सुबेहा :-  आदर्श नगर पंचायत सुबेहा क्षेत्र में एक पेयजल मोटर पंप खराब हो जाने के कारण नगर के कुछ हिस्सों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष देवीदीन रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से नगरवासियों को जानकारी देते हुए स्थिति से अवगत कराया।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि खराब हुए मोटर पंप को शीघ्र ठीक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासनिक स्तर पर तेजी से कार्य कराया जा रहा है और अगले 24 घंटे के भीतर मोटर पंप को दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक धैर्य बनाए रखें तथा पानी का उपयोग आवश्यकतानुसार एवं संयमित रूप से करें। नगर पंचायत प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1117613
Total Visitors
error: Content is protected !!