Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बड़े मंगल पर रामनगर में जगह-जगह सजे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगलवार पर रामनगर क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। हनुमान मंदिरों एवं विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों व धर्मप्रेमियों द्वारा विशाल भंडारों का आयोजन कर श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, छोले-चावल और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव श्रीवास्तव एवं डॉ. स्वप्निल सिंह ने महाबली हनुमान की पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. हाशिम अंसारी, डॉ. सना हुसैन, फार्मासिस्ट प्रदीप पांडेय, खालिद, राम अनुज, यशपाल सिंह, संजय मिश्रा एवं समीर अहमद ने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया।रामनगर-बदोसराय मार्ग स्थित मोहल्ला कादिराबाद-2 में शिवराम गुप्ता, राकेश (गोलू) गुप्ता एवं बबुआ द्वारा बूंदी प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं वाल्मीकि मंदिर पर अभिषेक, अनमोल, रानू एवं अनिल ने छोले-चावल का प्रसाद वितरित किया। ब्लॉक मुख्यालय के पास कृष्ण मुरारी सिंह, डॉ. संदीप कुमार एवं अमन सिंह के नेतृत्व में पूड़ी-सब्जी व बूंदी का भंडारा आयोजित किया गया।जुरौंडा में अखिलेश सिंह, विकास सिंह एवं अजय सिंह की अगुवाई में हनुमान मंदिर पर भव्य भंडारा हुआ, जबकि बस स्टॉप पर आलोक रावत, विश्वास शुक्ला एवं अमरेश रावत ने छोले-चावल व बूंदी का प्रसाद वितरित किया। बुढ़वल चौराहे पर अशोक तिवारी, प्रतीक तिवारी, प्रदीप तिवारी, प्रखर तिवारी एवं प्रबल तिवारी द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।ग्राम अमोली कीरतपुर में एस.पी. शुक्ला, अंशुल शुक्ला एवं ललित शुक्ला ने भंडारे का आयोजन किया। ग्राम अल्लापुर रानीमऊ में अजय कुमार मिश्रा के संयोजन में आयोजित भंडारे में विनय मिश्रा, मोनू मिश्रा, सुनील मिश्रा, अभय मिश्र एवं लक्ष्मीकांत मिश्रा ने प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, बीपीएन कॉलेज के प्रबंधक बाबा बोधायन दास, भाजपा नेत्री अलका मिश्रा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश अवस्थी एवं ग्राम प्रधान बृजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इसके अलावा पक्का तालाब हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, डिग्री कॉलेज परिसर, ग्राम बरियारपुर स्थित झड़ूलें दास मंदिर, चंदनपुर हनुमान मंदिर, रानी बाजार हनुमान मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर देर शाम तक भंडारे चलते रहे। रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर विपिन सोनकर, सुनील मिश्रा एवं रिंकू राजपूत द्वारा भी श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी व बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी हुआ, जिससे पूरा क्षेत्र श्रद्धा और आस्था के रंग में रंगा नजर आया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1321235
Total Visitors
error: Content is protected !!