Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क किनारे क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम राहटा निवासी 35 वर्षीय पवन पुत्र सोमवारी का शव शनिवार सुबह सूरतगंज-महादेवा मार्ग पर अमराई गांव के पास क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर महादेवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों के मुताबिक पवन शुक्रवार को किसी कार्य से घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान पवन के रूप में की, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ad image
ALSO READ  Baba Vishwanath Maa Gauri smeared turmeric tribal community offered gulal to Baba Naga sadhus  | बाबा विश्वनाथ-मां गौरा को लगी हल्दी: वनवासी समाज ने बाबा को गुलाल अर्पित किया, नागा साधु-सन्यासी भी पहुंचे - Varanasi News

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1604492
Total Visitors
error: Content is protected !!