Naradsamvad

[post-views]

आस्था, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम: काली माता मंदिर में हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारा !

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा 

बाराबंकी:-  ज्येष्ठ माह के पावन मंगल अवसर पर सुबेहा क्षेत्र के ग्राम जमीन हुसैनाबाद स्थित काली माता मंदिर परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी के गुणगान का रसास्वादन किया।

सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर पाठ में शामिल हुए और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। पाठ समाप्ति के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम देखने को मिला।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। ग्रामीणों ने तन, मन और धन से सहयोग करते हुए आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। श्रद्धालुओं का मानना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह, दीपेंद्र प्रताप सिंह (बब्लू), पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा,पत्रकार अरविन्द सिंह नायक, एडवोकेट दिलीप कुमार, दिलीप तिवारी, अरविंद यादव, रामसुंदर यादव, सोमनाथ यादव,आशीष यादव, सुरेश यादव (गोली), आनंद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

धार्मिक आस्था, सामाजिक सहयोग और सेवा भाव से परिपूर्ण यह आयोजन ग्राम जमीन हुसैनाबाद की एकजुटता और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1117738
Total Visitors
error: Content is protected !!