Naradsamvad

[post-views]

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी मामला: जांच के लिए बनी SIT, 7 दिन में आएगी रिपोर्ट!

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा 

अयोध्या:-  श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एसआईटी जांच कराने का अनुरोध किया था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, एसआईटी को 7 दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट और 15 दिन में अंतिम रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच एजेंसियां मंदिर में चढ़ावे की गिनती, रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच कर रही हैं। इस मामले में एक कर्मचारी से पूछताछ भी की जा रही है।

वहीं, मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग भी उठाई गई है। मीडिया रिपोर्टों में करोड़ों रुपये की कथित हेराफेरी के आरोप लगाए जा रहे हैं, हालांकि अभी तक किसी जांच एजेंसी या अदालत ने चोरी अथवा गबन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1105747
Total Visitors
error: Content is protected !!