Naradsamvad

[post-views]

करणी सेना और राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का बड़ा चुनावी गठबंधन, यूपी की राजनीति में बढ़ी हलचल !

यूपी में BJP का नुकसान करेगी- RAM और करनी सेना !

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा (एडिटर)

लखनऊ :- उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक समीकरण उभरकर सामने आया है। दिनांक 16 जून 2026 को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M) एवं करणी सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ‘अम्मू’ के मध्य महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M) और करणी सेना आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन के तहत मिलकर लड़ेंगे। इस घोषणा के बाद प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

बैठक के दौरान दोनों संगठनों के शीर्ष नेतृत्व ने सामाजिक न्याय, राष्ट्रहित, युवाओं के अधिकार, किसानों की समस्याओं तथा जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त रूप से संघर्ष करने का संकल्प लिया। साथ ही भविष्य में प्रदेश एवं देशहित के मुद्दों पर एक-दूसरे के सहयोगी बनकर कार्य करने तथा जनआंदोलनों को और अधिक मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया।

नेताओं ने कहा कि यह गठबंधन केवल चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, जनहित और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा देने का कार्य करेगा। संगठन जनता के अधिकारों, सम्मान और विकास के लिए साझा मंच पर कार्य करेंगे।

बैठक में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M) के प्रतिनिधि अलंकार अग्निहोत्री सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एकता का संकल्प, जनहित का अभियान,

मिलकर करेंगे अधिकारों का सम्मान।”

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1117681
Total Visitors
error: Content is protected !!