Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रामनगर ब्लॉक में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का आयोजन

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला।

रामनगर बाराबंकी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को विकासखंड रामनगर सभागार में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार संवेदनशीलता के साथ समाज के सभी वर्गों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं। पहले योजनाएं कागजों तक सीमित रहती थीं, जबकि अब उनका लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है। उन्होंने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में जनसहभागिता का आह्वान भी किया।विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का गांव और गरीब के उत्थान का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन समेत अनेक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।उप जिलाधिकारी आनंद कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार गांवों के विकास और जनता की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है तथा योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने की अपील की।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, जेई एमआई अरुण कुमार व्यास, एडीओ कृषि डॉ. दलवीर, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव कुमार श्रीवास्तव, सीडीपीओ, सप्लाई इंस्पेक्टर अनुज कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का बुके भेंटकर स्वागत किया।एमएलसी अंगद कुमार सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य मेले में स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं ताला-चाबी, शौचालय लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड, किसानों को निःशुल्क बीज किट तथा क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई।कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष रामकुमार मिश्र, एमएलसी प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, रामनगर मंडल अध्यक्ष विनय मिश्रा, महादेव मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, एडीओ पंचायत अभय शुक्ला, एडीओ आईएसबी जयराम वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने ब्लॉक परिसर में पौधारोपण भी किया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1321185
Total Visitors
error: Content is protected !!