Naradsamvad

[post-views]

ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर जगह-जगह विशाल भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

रिपोर्ट/संदीप शुक्ला

महादेवा (बाराबंकी)। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर जिले भर में श्रद्धा और उत्साह के साथ विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, पीएचसी महादेवा, लोधौरा चौराहा और रामनगर पक्के तालाब सहित विभिन्न स्थानों पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण पाठ और महाआरती के साथ पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा।लोधेश्वर महादेव मंदिर में मठ रिसीवर हरि प्रसाद द्विवेदी ने विधि-विधान से पूजन के बाद भंडारे का शुभारंभ कराया। वहीं पीएचसी महादेवा में चिकित्सा अधीक्षक राजर्षि त्रिपाठी और चिकित्सा प्रभारी डॉ. मांडवी कलहंस ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर भंडारे की शुरुआत की। निरीक्षण पर पहुंचे सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने भी प्रसाद ग्रहण किया।लोधौरा चौराहे पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिव प्रकाश अवस्थी एवं लीगल एडवाइजर जयप्रकाश अवस्थी के संयोजन में सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। रामनगर पक्के तालाब स्थित हनुमान मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां समाजसेवियों की ओर से दिनभर प्रसाद वितरण किया गया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1117651
Total Visitors
error: Content is protected !!