Naradsamvad

[post-views]

रेलमेध यज्ञ के साथ दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, यात्रियों को बांटा जल व मिष्ठान

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। धर्मजागरण बाराबंकीधाम उत्तर प्रदेश के संयोजक के नेतृत्व में जनपद के 19 रेलवे स्टेशनों पर रेलमेध यज्ञ के अंतर्गत जल व मिष्ठान वितरण के साथ दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को चौकाघाट रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में रेल यात्रियों को जल व मिष्ठान वितरित किया गया, वहीं स्थानीय लोगों का दंत परीक्षण कर उन्हें दांतों की देखभाल के प्रति जागरूक भी किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित अवस्थी ने कहा कि रेलमेध यज्ञ और दंत चिकित्सा शिविर जैसे दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का एक साथ संचालन करना चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन धर्मप्रेमी बंधुओं के सहयोग से यह कार्य सहज रूप से संपन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सेवा, जागरूकता और जनसहभागिता को बढ़ावा देना है।शिविर में दंत चिकित्सक ने लोगों के दांतों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। कार्यक्रम में बीडीसी प्रवेश शुक्ला, प्रधान राजेश अवस्थी, शिवराम गुप्ता, सुखराज सिंह, रामसेवक रावत, संजय मिश्रा, कृपाराम पांडे, आरुष मिश्रा, बालकराम शर्मा, इंदर सिंह, संतोष शर्मा, अजय गौतम, तेज बहादुर शर्मा, उदय प्रताप वर्मा, प्रदीप तिवारी, देवेंद्र सिंह, माय नैमिष तिवारी व अनूप मिश्र सहित बड़ी संख्या में धर्मसेवक मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में चौकाघाट रेलवे स्टेशन प्रभारी ने सभी अतिथियों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

971749
Total Visitors
error: Content is protected !!