Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी के रामनगर में यूपीआई फ्रॉड से युवक के खाते से 98 हजार रुपये पार

पीड़ित अंकित कुमार शिकायत दिखाता हुआ।

साइबर सेल और पुलिस से लगाई गुहार, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की शिकायत

रामनगर बाराबंकी।रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम टांडारावत मजरे टेरुआ निवासी अंकित कुमार के बैंक खाते से यूपीआई फ्रॉड के जरिए 98 हजार रुपये पार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर सेल से लेकर पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री आईजीआरएस पोर्टल तक शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित कुमार पुत्र राम सुधार का Central Bank of India की बुढ़वल रेलवे स्टेशन शाखा में बचत खाता संख्या 3769534211 संचालित है। पीड़ित के मुताबिक 21 अप्रैल 2026 को उनके खाते से 98 हजार रुपये यूपीआई रिलेटेड फ्रॉड के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए गए। यह रकम फिनो पेमेंट्स बैंक के खाते में भेजी गई बताई जा रही है।

अंकित कुमार ने बताया कि उन्हें रुपये निकलने की जानकारी तब हुई जब उन्होंने मोबाइल फोन से अपने खाते का बैलेंस चेक किया। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल साइबर सेल रामनगर में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर सेल बाराबंकी में भी ऑनलाइन शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित का अंकित कुमार का कहना है कि जब स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने मुख्यमंत्री आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। साथ ही 23 अप्रैल 2026 को बैंक से स्टेटमेंट निकलवाकर पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को दी। पीड़ित ने मांग की है कि साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके खाते से निकाली गई रकम वापस कराई जाए।वही बैंक मैनेजर विवेक वर्मा ने बताया की प्रक्रिया चल रहा है दो माह के अंदर पैसे दिला दिए जायेंगे।इस संबंध में साइबर सेल के सचिन यादव ने बताया पीड़ित की तहरीर मिली है जिसमें पैसा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी जिसमें जांच की जा रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1461822
Total Visitors
error: Content is protected !!