Naradsamvad

[post-views]

मलमास के प्रथम दिन लोधेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। पुरुषोत्तम मास (मलमास) के प्रथम दिवस पर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को हजारों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट नजर आया। एसडीएम आनंद तिवारी एवं सीओ गरिमा पंत ने मेला परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।मान्यता है कि पुरुषोत्तम मास भगवान शिव एवं भगवान विष्णु की आराधना के लिए अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है, जो तीन वर्षों में एक बार आता है। इस वर्ष मलमास 17 मई से प्रारंभ होकर 15 जून तक चलेगा। पूरे माह श्रद्धालु प्रतिदिन जलाभिषेक, पूजन-अर्चन और दर्शन करेंगे, जबकि प्रत्येक सोमवार को विशेष भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।मेला क्षेत्र में तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, कोतवाल अरुण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी तथा महादेवा चौकी प्रभारी निरीक्षक रजनीश कुमार पाण्डेय लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

971776
Total Visitors
error: Content is protected !!