Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में राज्यमंत्री सतीशचंद्र शर्मा ने मानदेय वृद्धि पर अनुदेशकों का किया सम्मान, ₹17 हजार के प्रतीकात्मक चेक किए वितरित

Ad image

राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा बोले— अनुदेशकों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता, बेसिक शिक्षा में हुए ऐतिहासिक बदलाव

एडिटर जर्नलिस्ट के के शुक्ल बाराबंकी। नगर पालिका सभागार में रविवार को परिषदीय विद्यालयों के अनुदेशकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय ₹9000 से ₹17,000 तक किए जाने पर प्रतीकात्मक चेक वितरित कर सम्मानित किया गया।

ALSO READ  लखनऊ के होटल की 10वीं मंजिल से गिरी युवती की मौत, साथ आया युवक फरार

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन समेत कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अनुदेशकों ने शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और मेहनत से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि उनके सम्मान की दिशा में बड़ा कदम है और भविष्य में भी सरकार उनके हित में कार्य करती रहेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में बेसिक शिक्षा में हुए बदलावों को ऐतिहासिक बताते हुए विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की सराहना की।

ALSO READ  मेरठ कोर्ट आज सुनाएगा अमित कश्यप हत्याकांड में रविता और अमरदीप की सजा का फैसला

मुख्यमंत्री का सजीव संबोधन दिखाया गया, डीएम बोले— समाज निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे अनुदेशक

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ स्थित लोकभवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने अनुदेशकों को उनके समर्पण के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने कभी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन नहीं किया, जिसके लिए सरकार कृतज्ञ है। उन्होंने विकसित भारत अभियान से जुड़कर प्रत्येक बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाने और उनकी प्रतिभाओं को निखारने का आह्वान किया।

ALSO READ  शाहजहांपुर DM का सख्त निर्देश: सड़कों पर पशु छोडने वालों पर लगेगा जुर्माना, अवैध होर्डिंग होंगे हटाए

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि अनुदेशक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं तथा यह सम्मान समारोह उनके योगदान को सम्मानित करने का अवसर है। कार्यक्रम के अंत में अनुदेशक संगठन के जिलाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी गांधी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मानदेय वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए सरकार का आभार जताया। बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1609734
Total Visitors
error: Content is protected !!