Naradsamvad

[post-views]

जल ही जीवन है” विषय पर निबंध प्रतियोगिता, किरण ने पाया पहला स्थान

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। क्षेत्र के ग्राम किन्हौली स्थित सहाय कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल में टीम पर्यावरण प्रहरी के तत्वावधान में “जल ही जीवन है” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा पर अपने विचार प्रस्तुत किए।प्रतियोगिता में किरण ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय तथा सोनम और अभिषेक ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टीम पर्यावरण प्रहरी प्रमुख डीके शुक्ला ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने बच्चों से जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने, पानी की बर्बादी रोकने और वर्षा जल संचयन अपनाने की अपील की।विद्यालय प्रबंधक शेष मिश्रा ने कहा, “उठो, जागो और जल बचाओ, कहीं देर न हो जाए।” उन्होंने कहा कि कुएं, तालाब, पोखर और नदियों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही जरूरत से अधिक पानी का उपयोग न करने की भी सलाह दी।इस मौके पर शिक्षक हरिओम मिश्रा, राजेश सिंह, पंकज यादव, नरेंद्र शर्मा, कोमल सैनी, आरती यादव, नेहा गौतम और विशाल मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1107953
Total Visitors
error: Content is protected !!