Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मीठे की दुकान में निकाला सांप, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, वन विभाग के कर्मियों ने रेस्क्यू कर पकड़ा सांप ! कार्यालय खुलते ही बंद, शाम होते ही धड़ल्ले से मिट्टी खनन विकासखंड रामनगर में शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त मंडल अयोध्या राजेश कुमार झां का औचक निरीक्षण महज फाइलों और रजिस्टरों के अवलोकन तक सिमटकर रह गया। विधानसभा रामनगर के ग्राम सैदनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कैंप आयोजित ! बाराबंकी में पिछले 5 वर्षों के वृक्षारोपण की निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग ! विकासखंड रामनगर में स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं होने से ब्लॉक की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही!
[post-views]

तालाब में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

घर के पास खेलते समय हादसा, तलाश के दौरान तालाब में उतराता मिला शव

रामनगर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनापुर में सोमवार को दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।गांव निवासी सूरज की डेढ़ वर्षीय पुत्री आरुषी सोमवार दोपहर घर के पास स्थित मंदिर के निकट खेल रही थी। परिजनों के अनुसार खेलते-खेलते वह पास स्थित तालाब की ओर चली गई और अचानक पानी में गिर गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।तलाश के दौरान कुछ देर बाद तालाब में बच्ची का शव उतराता दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से बच्ची को तत्काल तालाब से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक लिखापढ़ी की। परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। मासूम की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर गहरा दुख व्याप्त है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1479022
Total Visitors
error: Content is protected !!