Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

दंडवत परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु को बाइक ने मारी टक्कर, घायल

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। पुरुषोत्तम मास के प्रथम दिन लोधेश्वर महादेवा धाम की दंडवत परिक्रमा कर रहे एक श्रद्धालु को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उपचार कराया।थाना क्षेत्र के ग्राम नथनापुर निवासी 18 वर्षीय रंजीत पुत्र नन्हेलाल रविवार को गांव के आधा दर्जन श्रद्धालुओं के साथ रामनगर-बदोसराय मार्ग से दंडवत परिक्रमा करते हुए लोधेश्वर महादेवा धाम जा रहा था। बताया जाता है कि जब श्रद्धालु दल रामपुर महासिंह मोड़ स्थित तिवारी बगिया के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने रंजीत को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हालांकि बाइक चालक बाल-बाल बच गया, जबकि रंजीत घायल हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल श्रद्धालु को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। उपचार के बाद पुलिस कर्मियों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को सुरक्षित घर पहुंचाया। घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश भी देखने को मिला।

Ad image
ALSO READ  बुढ़वल स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1595123
Total Visitors
error: Content is protected !!