Naradsamvad

[post-views]

बार और बेंच के बेहतर तालमेल से मिलेगा त्वरित न्याय : न्यायाधिकारी

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। तहसील सभागार में आयोजित तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में न्यायपालिका और अधिवक्ताओं के बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय रवींद्र कुमार रावत ने कहा कि अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पीड़ितों को सुलभ, सस्ता और त्वरित न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल से ही न्याय व्यवस्था मजबूत हो सकती है।वरिष्ठ अधिवक्ता युगुल किशोर मिश्रा की अध्यक्षता तथा रामकुमार सोनी के संचालन में आयोजित समारोह में न्यायाधिकारी ने अधिवक्ताओं के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि चुनाव में जीत-हार लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। सभी अधिवक्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करना चाहिए और कानून के दायरे में रहकर लोगों को न्याय दिलाना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ता सभागार निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने का आग्रह करते हुए निर्माण कार्य में सहयोग का आश्वासन भी दिया।उपजिलाधिकारी आनंद तिवारी ने नई कार्यकारिणी से बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपेक्षा जताई। वहीं अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी ने अधिवक्ता चैंबर और विशाल सभागार निर्माण की मांग उठाई।पूर्व अध्यक्ष जगदंबा सिंह ने अधिवक्ताओं से अनावश्यक जीडी से बचने और हर हाल में पीड़ितों को न्याय दिलाने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव प्रकाश अवस्थी एवं महामंत्री कमलापति तिवारी ने कहा कि अधिवक्ताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे। अधिवक्ता हितों की रक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।समारोह में बद्री विशाल त्रिपाठी, रितेश मिश्रा, काशी प्रसाद द्विवेदी समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व अध्यक्ष पंडित जुगल किशोर मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक, सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

964021
Total Visitors
error: Content is protected !!