Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

पंकज चौधरी पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, भाजपा नेताओं ने जताया विरोध

रिपोर्ट/नारद संवाद न्यूज एजेंसी

रामनगर, बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पर सोशल मीडिया में की गई कथित व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। भाजपा नेताओं और समर्थकों ने समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणियां लोकतांत्रिक मूल्यों और स्वस्थ राजनीतिक परंपराओं के विपरीत हैं। नेताओं ने इसे कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।भाजपा महामंत्री विजय आनंद बाजपेई ने कहा कि सपा प्रमुख हताशा और बौखलाहट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर निजी टिप्पणी करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान राजनीति के गिरते स्तर और ओछी मानसिकता को दर्शाते हैं। उन्होंने विपक्ष को मुद्दों पर बहस करने और सकारात्मक राजनीति करने की नसीहत दी।भाजपा समर्थक अधिवक्ता दयाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर किया गया निजी हमला समाजवादी पार्टी की राजनीतिक हताशा और दिवालियापन को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक विरोध का सम्मान किया जाता है, लेकिन व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणियां किसी भी सभ्य राजनीतिक संस्कृति में स्वीकार्य नहीं हो सकतीं।वहीं अजय श्रीवास्तव ने भी बयान की निंदा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का राजनीतिक स्तर लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा संवाद और विचारधारा की राजनीति छोड़कर व्यक्तिगत हमलों की राह पर चल रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1460404
Total Visitors
error: Content is protected !!